{"_id":"5b92b214867a557ec074ac64","slug":"three-punks-looted-man-by-touching-feet","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'पैलगी भूल जानी पड़ेगी!', बाइक से आए बदमाश, लपक कर छुए पैर, 9 लाख की लूट ने सबको हैरान कर दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'पैलगी भूल जानी पड़ेगी!', बाइक से आए बदमाश, लपक कर छुए पैर, 9 लाख की लूट ने सबको हैरान कर दिया
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 08 Sep 2018 09:02 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक, लूट का शिकार सराफ रामबाबू सोनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के जालौन जिले में सराफ से हुई लूट चर्चा का विषय बन गई। इस वारदात में सबसे ज्यादा हैरान कर देने वाला था बदमाशों द्वारा किया गया शिष्टाचार। बदमाशों का बाइक से उतरने के बाद पैर छूना और नौ लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर की लूट को अंजाम देना लोगों को रह-रह कर हैरान करता रहा। पूरे इलाके में लोग इस घटना की चर्चा करते नजर आए।
माधौगढ़ थाने के बंगरा कस्बा निवासी रामबाबू सोनी की कस्बे में ही सराफा की दुकान है। शाम छह बजे रामबाबू एक थैले में 20 तोला सोने व चांदी के छह जेवर और 20 हजार रुपये रखकर स्कूटी से घर जा रहे थे। सोनी ने बताया, वह बंगरा पुलिस चौकी के पास पहुंचे, तभी बाइक सवार तीन बदमाश आए।

तीनों तमंचे के बल पर स्कूटी में टंगा थैला छीनने लगे
डेमो पिक
उन्होंने स्कूटी के सामने बाइक लगा दी। एक बदमाश उतरा और पैर छुए। फिर तीनों तमंचे के बल पर स्कूटी में टंगा थैला छीनने लगे। हाथापाई कर थैला छीन लिया और बाइक से भाग निकले। सोनी घटना की जानकारी देने पुलिस चौकी पहुंचे, पर वहां कोई भी पुलिस कर्मी नहीं था। उन्होंने फोेन से थाने को सूचना दी।
सोनी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी अरविंद चतुर्वेदी का कहना है कि रेकी कर वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस टीमें लगा दी गई हैं। बताया कि चौकी की फोर्स कालपी गई थी। हो सकता है कि इसी कारण कोई न मिला हो, फिर भी जांच कराएंगे।