फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Three people who looted mobile phones on the road were caught, the gang leader is absconding

Kanpur News: राह चलते मोबाइल लूटने वाले तीन दबोचे गए, सरगना फरार

Tue, 29 Jul 2025 01:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Three people who looted mobile phones on the road were caught, the gang leader is absconding
कानपुर। कर्नलगंज पुलिस और क्राइम ब्रांच ने मुखबिर की सूचना पर सोमवार को तीन शातिर मोबाइल लुटेरों को गिरफ्तार किया है। शातिरों के पास से चोरी के 15 एंड्रायड व कीपैड मोबाइल बरामद हुए हैं। सभी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


कर्नलगंज इंस्पेक्टर रवींद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शातिरों में बजरिया के जुगियाना निवासी गुलाब बाबू, कर्नलगंज निवासी मो गौहर उर्फ बबलू जिलानी, कन्नौज के थाना ठठिया के ग्राम चिकवाना निवासी शानू बौना हैं। गौहर पर दो मुकदमे कर्नलगंज और एक बेकनगंज में दर्ज हैं। शानू पर कर्नलगंज, बजरिया और स्वरूप नगर थाने में एक-एक मुकदमे हैं। वहीं, गुलाब पर उन्नाव में एक व कानपुर के अलग-अलग थानों में पांच मुकदमे दर्ज हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि सरगना लग्गड़ फरार हो गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed