फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Three people including a woman were beaten up for not giving donation, five were booked

Kanpur News: चंदा न देने पर महिला समेत तीन को पीटा, पांच पर रिपोर्ट

Sun, 29 Jun 2025 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Three people including a woman were beaten up for not giving donation, five were booked
ताखा। क्षेत्र के छिरियाहार निवासी महिला सुलेखा ने तहरीर दी। इसमें बताया कि शनिवार को घर के बाहर बैठी थीं। तभी पड़ोसी संतोष सिंह, विश्राम सिंह यादव, अभिषेक, शिवम यादव और राजीव पहुंचे। उन्होंने गांव की खराब लाइट को सही कराने के लिए चंदा मांगा। महिला के मना करने पर अभद्रता करने लगे। विरोध जताने पर सभी ने पीट दिया। महिला के शोर मचाने पर उसे बचाने के लिए चाचा विनोद कुमार और देवर अमन पहुंचे। आरोप है कि विपक्षियों ने उन्हें भी लाठियों से पीट दिया। मारपीट के दौरान चाची मिथलेश कुमारी का मंगलसूत्र और जंजीर गिर गई। घायल चाचा और देवर को अस्पताल ले जाया गया। प्रभारी निरीक्षक ऊसराहार बलराम मिश्रा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed