फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Three people, including a teacher who was carrying out religious conversion, were caught

UP: धर्मांतरण करा रहे शिक्षक समेत तीन को पकड़ा, कमरे में मिलीं 12 महिलाएं और सात पुरुष, ये सामान भी बरामद

Sun, 07 Apr 2024 08:47 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 07 Apr 2024 08:47 PM IST
सार

Farrukhabad News: घर में धर्मांतरण करा रहे शिक्षक समेत तीन लोगों को आरएसएस के धर्म जागरण प्रमुख ने पकड़ा है। पुलिस तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
Three people, including a teacher who was carrying out religious conversion, were caught
धर्मांतरण मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में मेरापुर थाना क्षेत्र के कुरार गांव में आरएसएस के धर्म जागरण प्रमुख ने एक घर में धर्मांतरण करा रहे शिक्षक समेत तीन लोगों को पकड़ा। घर में धर्म परिवर्तन के लिए लाई गईं गरीब परिवारों की 12 महिलाएं और सात पुरुष भी मिले। मौके से दो बाइबिल व तीन खाली चेक बरामद हुए। पुलिस ने तीनों लोगों को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


आरएसएस जिला धर्म जागरण प्रमुख दिनेश सिंह तोमर व सह धार्मिक प्रमुख सर्वेश शुक्ला अन्य सहयोगियों के साथ रविवार सुबह करीब 11 बजे कुरार गांव पहुंचे। यहां मकान में महिलाएं उनके साथ बच्चे, पुरुष के अलावा तीन बाहरी लोग मिले। यह तीनों लोग महिलाओं, पुरुषों और बच्चों को बाइबिल का पाठ करा रहे थे। इस दौरान ढोलक पर संकीर्तन हो रहा था। टीम के मौके पर पहुंचते ही गांव के लोग इधर-उधर हो गए। पकड़े गए लोगों में कौशांबी निवासी मेरापुर इंटर काॅलेज का शिक्षक भी शामिल है।

विज्ञापन

दिनेश सिंह तोमर ने तहरीर में बताया कि मकान में धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। आरोपी एक साल में कई गरीब हिंदू परिवारों का धर्म परिवर्तन करवा चुके हैं। आर्थिक लोभ में फंसकर गांव के भी दो लोग धर्म बदलवाने में सहयोग कर रहे हैं। थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह ने बताया कि वह गांव गए थे। यहां मौजूद महिलाओं ने झाड़-फूंक कराने की बात कही। मामले की जांच की जा रही है। सीओ कायमगंज ने बताया कि शिक्षक समेत हिरासत में लिए गए तीनों लोगों से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed