फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Three people including a girl died due to heat wave and fever in Mahoba

जानलेवा हुई गर्मी: महोबा में लू और बुखार से बच्ची समेत तीन लोगों की गई जान

Wed, 05 Jun 2024 08:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 05 Jun 2024 08:56 PM IST
सार

गर्मी का कहर बढ़ता ही जा रहा है। लू और बुखार की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। चिकित्सक बेहद जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकलने की सलाह दे रहे हैं।

विज्ञापन
Three people including a girl died due to heat wave and fever in Mahoba
गर्मी का कहर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महोबा जिले में भीषण गर्मी और तेज धूप का कहर जारी है। बुधवार को लू व बुखार की चपेट में आने से बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, जिला अस्पताल और निजी क्लीनिकों में विभिन्न बीमारियों से पीड़ित मरीजों की भीड़ चल रही है। उधर, 24 घंटे में बुखार, पेट दर्द, उल्टी व दस्त से पीड़ित 16 मरीजों को भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


जिला अस्पताल की ओपीडी खुलते ही 686 मरीज डॉक्टरों को दिखाने पहुंचे। वहीं, शिवानी, अरनव, छाया, मौसम, छत्रपाल, कल्लू, बृजेंद्र, अमन, शिवचरन, शिवपाल, रियांशी, मितांश, उदयभान, अवंतिका, अनिकेत और उर्मिला को बुखार, उल्टी, दस्त व पेटदर्द से हालत बिगड़ने पर वार्डों में भर्ती किया गया। कोतवाली क्षेत्र के रतौली निवासी भारत की बेटी माही (06) को एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। साथ ही उसे एनीमिया भी था। बुधवार की सुबह हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए।
विज्ञापन


जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। नयापुरा नैकाना निवासी रमाशंकर (75) को मंगलवार की शाम परिजन तेज बुखार होने पर अचेत अवस्था में अस्पताल लाया गया। जहां उपचार दौरान उनकी मौत हो गई। इसी तरह थाना खरेला के बसौंठ निवासी नारायणदास (60) मंगलवार की दोपहर खेत में बकरियां चराने गए थे। तभी उन्हें लू लग गई। हालत बिगड़ने पर बेटा कल्लू उन्हें जिला अस्पताल लाया था, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटनाओं से परिजन गमगीन हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed