{"_id":"5dca9b268ebc3e5b7b29980e","slug":"three-people-died-in-banda-and-one-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में भीषण सड़क हादसा: फसल काटने वाली मशीन से टकरा बाइक सवार पिता व दो बेटों की मौत, भतीजा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में भीषण सड़क हादसा: फसल काटने वाली मशीन से टकरा बाइक सवार पिता व दो बेटों की मौत, भतीजा गंभीर
Tue, 12 Nov 2019 05:23 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बांदा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 12 Nov 2019 05:23 PM IST
विज्ञापन
बांदा में भीषण सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के बांदा जिले में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हुआ। यहां फसल काटने वाली सचल मशीन से टकराकर बाइक सवार पिता समेत दो बेटों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि भतीजा गंभीर रूप से घायल है। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
यह घटना पैलानी थाना क्षेत्र के हमीरपुर-बांदा रोड की है। यहां एक ही बाइक पर चार लोग सवार थे। तेज रफ्तार बाइक फसल काटने वाली मशीन से टकरा गई। बाइक सवार पिता व दो बेटों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
मृतकों में बाइक चला रहा दुर्गा (45) व उसका पुत्र रामबिहारी (13) और पुत्र जीतू (10) शामिल है। वहीं भतीजा पंचू (15) पुत्र छोटेलाल घायल है। सभी लोग एक ही गांव नरी के रहने वाले हैं। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।