फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   three people died in banda and one injured

यूपी में भीषण सड़क हादसा: फसल काटने वाली मशीन से टकरा बाइक सवार पिता व दो बेटों की मौत, भतीजा गंभीर

Tue, 12 Nov 2019 05:23 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, बांदा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 12 Nov 2019 05:23 PM IST
विज्ञापन
three people died in banda and one injured
बांदा में भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
यूपी के बांदा जिले में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हुआ। यहां फसल काटने वाली सचल मशीन से टकराकर बाइक सवार पिता समेत दो बेटों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि भतीजा गंभीर रूप से घायल है। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन


यह घटना पैलानी थाना क्षेत्र के हमीरपुर-बांदा रोड की है। यहां एक ही बाइक पर चार लोग सवार थे। तेज रफ्तार बाइक फसल काटने वाली मशीन से टकरा गई। बाइक सवार पिता व दो बेटों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


मृतकों में बाइक चला रहा दुर्गा (45) व उसका पुत्र रामबिहारी (13) और पुत्र जीतू (10) शामिल है। वहीं भतीजा पंचू (15) पुत्र छोटेलाल घायल है। सभी लोग एक ही गांव नरी के रहने वाले हैं। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed