{"_id":"5afbcaca4f1c1bd8408b5c7a","slug":"three-people-died-in-a-car-accident-in-hamirpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैहर से दर्शन कर लाैट रहे श्रद्धालुओं की कार पलटने से तीन की माैत, दस घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैहर से दर्शन कर लाैट रहे श्रद्धालुओं की कार पलटने से तीन की माैत, दस घायल
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 16 May 2018 11:40 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के हमीरपुर जिले में मंगलवार काे एक सड़क हादसे में तीन लाेगाें की माैत हाे गई। घटना में दस अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को राहगीरों की मदद से अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
हमीरपुर स्थित रेहुता मोड़ के पास एक लग्जरी गाड़ी के पलटने से तीन की मौत हो गई। कानपुर देहात सेलेरा गांव निवासी संदीप सिंह चौहान परिजनों के साथ मैहर दर्शन करने गए थे। मंगलवार को देर रात दर्शन करने के बाद वह वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन
गाड़ी में संदीप के अलावा एक दर्जन लोग सवार थे। देर रात लगभग 12 बजे चिकासी थानाक्षेत्र के रेहुता मोड़ के पास गा़ड़ी एकाएक अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में मीनू (14) पुत्रि शिवपाल निवासी खल्ला थाना चुर्खी उरई, अंजना पत्नी रामबीर और राजबली पत्नी महेंद्र सिंह निवासी सिलेरा कानपुर देहात की मौत हो गई।
विज्ञापन
यह तीनों ही गाड़ी के नीचे आकर दब गए थे। इसके अलावा दस लोग घायल है। सूचना पर पुलिस पहुंची। घायलों को गोहांड अस्पताल भेजा गया है।