{"_id":"618c137b79630818a7616f92","slug":"three-pairs-of-delhi-bihar-special-trains-will-run-for-chhath","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: छठ के लिए कल से चलेंगी दिल्ली-बिहार की तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, ये रही पूरी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: छठ के लिए कल से चलेंगी दिल्ली-बिहार की तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, ये रही पूरी जानकारी
Thu, 11 Nov 2021 11:11 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 11 Nov 2021 11:11 AM IST
सार
यात्रियों की सुविधा के लिए तीन जोड़ी त्योहार स्पेशल ट्रेनें शुरू की गई हैं। इन ट्रेनों का संचालन सीमित अवधि के लिए होगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छठ पूजा के मद्देनजर रेलवे ने नई त्योहार स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी किया है। यह ट्रेनें शुक्रवार से चलेंगी। दिल्ली से बिहार जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ने पर तीन जोड़ी त्योहार स्पेशल ट्रेनें शुरू की गई हैं। इन ट्रेनों का संचालन सीमित अवधि के लिए होगा।
इसमें गति शक्ति सुपरफास्ट ट्रेन को भी शामिल किया गया है। साथ ही पटना-पुणे और बरौनी-एलटीटी टर्मिनस के फेरे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। दो जोड़ी ट्रेनें दिल्ली से बिहार के राजगीर रेलवे स्टेशन के बीच चलाई जा रही हैं, जबकि गति शक्ति एक्सप्रेस की एक जोड़ी पटना से दिल्ली के बीच चलेगी।
- राजगीर-आनंद विहार टर्मिनल त्योहार स्पेशल (03697) राजगीर रेलवे स्टेशन से 12, 15 और 18 नवंबर को चलायी जाएगी। वापसी में यह ट्रेन 13, 16 और 19 नवंबर को चलेगी। राजगीर रेलवे स्टेशन से ट्रेन दोपहर 2:45 बजे चलकर बिहार शरीफ, पटना जंक्शन, आरा, बक्सर, प्रयागराज होते हुए सुबह चार बजे कानपुर सेंट्रल और सुबह 10:30 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 03698 आनंद विहार से दोपहर 12:30 बजे चलकर शाम 6:30 बजे कानपुर सेंट्रल और सुबह सात बजे राजगीर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
विज्ञापन
- राजगीर-आनंद विहार टर्मिनल त्योहार स्पेशल (03695) राजगीर रेलवे स्टेशन से 13 और 16 नवंबर को चलाई जाएगी। वापसी में यह 14 और 17 नवंबर को चलेगी। राजगीर रेलवे स्टेशन से यह दोपहर 2:45 बजे चलकर बिहार शरीफ, पटना जंक्शन, आरा, बक्सर, प्रयागराज होते हुए सुबह चार बजे कानपुर सेंट्रल आएगी और सुबह 10:30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 03696 आनंद विहार से दोपहर 12:30 बजे चलकर शाम 6:30 बजे कानपुर सेंट्रल और सुबह सात बजे राजगीर पहुंचेगी।

- पटना जंक्शन से आनंद विहार गति शक्ति आरक्षित सुपरफास्ट त्योहार स्पेशल (01683) पटना से 12, 14, 16 और 18 नवंबर को, जबकि वापसी में 13, 15 और 17 नवंबर को चलेगी। पटना से यह ट्रेन शाम 5:45 बजे चलकर दानापुर, वाराणसी, प्रयागराज होते हुए सुबह तीन बजे कानपुर सेंट्रल और सुबह 9:50 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 01684 आनंदविहार से रात 11:10 बजे चलकर सुबह 5:55 बजे कानपुर सेंट्रल और दोपहर 3:45 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी।
इन ट्रेनों के फेरे बढ़े
- ट्रेन संख्या 03381/03382 पटना-पुणे छठ पूजा स्पेशल का फेरा पटना से 19 नवंबर और पुणे से 21 नवंबर के लिए बढ़ाया गया है।
- ट्रेन संख्या 05297/05298 बरौनी-लोकमान्य तिलक टर्मिनस छठ पूजा विशेष ट्रेन बरौनी से 20 नवंबर और लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 22 नवंबर को चलाई जाएगी।