{"_id":"5e9726b28ebc3e729f68ad94","slug":"three-new-corona-positive-patients-found-in-kanpur-total-number-of-infected-reached-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"coronavirus update kanpur: तीन नए कोरोना पॉजिटिव रोगी मिले, संक्रमितों की कुल संख्या पहुंची 23","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
coronavirus update kanpur: तीन नए कोरोना पॉजिटिव रोगी मिले, संक्रमितों की कुल संख्या पहुंची 23
Wed, 15 Apr 2020 09:22 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 15 Apr 2020 09:22 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच
- फोटो : Amar Ujala
कानपुर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। बुधवार को तीन और की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। शहर में अब तक 23 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। मंगलवार को 17 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, इसमें हिदायतउल्ला मदरसा मछरिया के एक छात्र में कोरोना की पुष्टि हुई है।
इसी मदरसे के आठ छात्र मंगलवार को संक्रमित मिले थे। वहीं बुधवार सुबह भेजे गए 67 सैंपलों में भी दो पॉजिटिव पाए गए। ये दोनों मरीज कर्नलगंज निवासी कोरोना से मरे कारोबारी के परिवार के हैं। इनमें एक 14 साल की किशोरी और एक 58 साल की महिला है। बता दें सोमवार रात कोरोना पॉजिटिव कारोबारी की मौत हो गई थी।