फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Three more cases registered against Avnish and his extortionist associates, one taken into custody

Kanpur: अवनीश और उसके वसूलीबाज सहयोगियों पर तीन और मामले दर्ज, एक को हिरासत में लिया, पूछताछ में जुटी पुलिस

Tue, 06 Aug 2024 12:49 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 06 Aug 2024 12:49 PM IST
सार

Kanpur News: कोतवाली व बर्रा थाने में रंगदारी और हनुमंत विहार में एसटीएसटी व अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज हुई है। बता दें कि करोड़ों की सरकारी जमीन कब्जाने के मामले के सामने आने के बाद नौ दिन में नौ मामले दर्ज हो चुके हैं।

विज्ञापन
Three more cases registered against Avnish and his extortionist associates, one taken into custody
नजूल की करीब एक हजार करोड़ रुपये की जमीन पर कब्जे के प्रयास का मामला - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपर में सिविल लाइंस की करोड़ों की जमीन कब्जाने के प्रयास में जेल में बंद प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अवनीश दीक्षित और उसके वसूलीबाज सहयोगियों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। पुलिस ने अवनीश व उसके साथियों के खिलाफ पिछले चौबीस घंटे में पुलिस ने शहर के अलग-अलग थानों में रंगदारी मांगने, गाली गलौज व एससी-एसटी की धाराओं में तीन मामले दर्ज किए हैं।

विज्ञापन

कोतवाली में सोमवार को दर्ज हुए मामले में अवनीश के साथ ही प्रेस क्लब के कनिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज यादव उर्फ वसूली बंदर समेत चार नामजद व 4-5 अज्ञात के खिलाफ वसूली, बलवा, धमकी व मारपीट समेत कई धाराओं में सोमवार देर शाम रिपोर्ट दर्ज हुई। पुलिस इस मामले में एक शख्स को हिरासत लेकर पूछताछ कर रही है। यह मामला ग्वालटोली के परमट निवासी अनिल कुमार की शिकायत पर दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

अनिल वर्तमान में चकेरी के चंद्रनगर में परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि दो जून को वह नवीन मार्केट स्थित क्रिस्टल पार्किंग में अपनी गाड़ी खड़ी करने के लिए गए थे। शाम करीब 5ः30 बजे अजीत यादव उर्फ जितेश, अवनीश दीक्षित, मनोज यादव उर्फ वसूली बंदर, अभिनव शुक्ला व चार-पांच अज्ञात लोगों से गाड़ी खड़ी करने की फीस पूछी, तो उन्होंने पांच सौ रुपये मांग लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

जितेश को हिरासत में लेकर की जा रही है पूछताछ
उन्होंने रसीद देने को कहा तो आरोपी गाली गौलज करने लगे। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए उन्हें पीटा। डीसीपी सेंट्रल एसके सिंह ने बताया कि अनिल की तहरीर पर मनोज यादव, अवनीश दीक्षित व उसके साथियों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों के एक साथी अजीत यादव उर्फ जितेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं, जरौली फेस-दो निवासी दीपू द्विवेदी का हरदेवनगर में देशी शराब का ठेका है। दीपू का आरोप है कि अवनीश दीक्षित ने करीब ढाई महीने पहले उन्हें फोन कर गुलाबी बिल्डिंग के पास बुलाया था।

आरोपियों के खिलाफ जबरन वसूली व धमकाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज
वहां पहुंचने पर भूपेंद्र सिंह, अभिषेक शर्मा उर्फ युवा व शलभ जायसवाल नाम के वसूलीबाजों ने उन्हें घेर लिया और 25 हजार रुपये की मांग की। धमकाया किया पैसे नहीं दिए तो मीडिया में खबरें चलाकर बर्बाद कर देंगे। दहशत में आकर दीपू ने 25 हजार रुपये दे दिए। इसके बाद अवनीश ने शराब ठेका चलाने के एवज में 10 हजार प्रतिमाह देने की बात कही। इसके बाद एक बार शलभ जायसवाल और एक बार भूपेंद्र ने उससे पैसे वसूले। दीपू की तहरीर पर बर्रा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जबरन वसूली व धमकाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की।

मकान पर कब्जा, नाम व नंबर वाली प्लेट लगाई
हनुमंत विहार पुलिस ने अवनीश के सहयोगी अभिषेक शर्मा उर्फ युवा के खिलाफ जमीन कब्जाने के आरोप में एससी-एसटी व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। उस्मानपुर गांव निवासी पप्पू गौतम का आरोप है कि 23 जुलाई 2023 को अभिषेक शर्मा अपने साथियों के साथ उनके पुश्तैनी प्लॉट में घुसकर कब्जा कर लिया। साथ ही उसमें लगे दो गेट में से एक गेट पर उसने अपने नाम व मोबाइल नंबर के साथ बोर्ड लगा दिया। पप्पू के मुताबिक विरोध करने पर अभिषेक ने जातिसूचक गालियां देकर मारपीट की। आसपास के लोगों के एकत्रित होने पर आरोपी मौके से भाग गया। एडिशनल सीपी हरीश चंदर ने बताया कि वसूलीबाजों पर दर्ज दोनों मामलों में आरोपों की सत्यता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed