फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Three MLAs of the kanpur deaht were crowned, Rakesh Sachan became cabinet minister, Vinod Katiyar and Pratibha Shukla became ministers of state

देहात के तीन विधायकों का राजतिलक, राकेश सचान कैबिनेट मंत्री, विनोद कटियार व प्रतिभा शुक्ला बनीं राज्यमंत्री

Sat, 26 Mar 2022 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Three MLAs of the kanpur deaht were crowned, Rakesh Sachan became cabinet minister, Vinod Katiyar and Pratibha Shukla became ministers of state
अकबरपुर में आतिशबाजी छुड़ाकर खुशी जताते भाजपाई व अन्य। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की टीम में इस बार जिले से तीन विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। भोगनीपुर विधायक राकेश सचान ने शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।
विज्ञापन

वहीं, सिकंदरा सीट से अजीत पाल को दूसरी बार राज्यमंत्री का पद मिला है। अकबरपुर रनियां से विधायक बनीं प्रतिभा शुक्ला पहली बार मंत्री बनी हैं। जिले के इतिहास में पहली बार चार विधानसभा सीटों में से तीन के विधायक सरकार का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए पूर्व सांसद राकेश सचान ने भोगनीपुर सीट से पहली बार चुनाव लड़कर जीत दर्ज की। उन्हें कुर्मी बाहुल्य सीट में पार्टी का चेहरा बनाकर भाजपा ने टिकट दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस पर वह खरे उतरे से नई सरकार ने राकेश सचान को कैबिनेट में जगह दी है। उधर, जनपद की सिकंदरा विधानसभा सीट से लगातार दूसरी बार भाजपा की टिकट से चुनाव लड़े अजीत सिंह पाल ने सबसे ज्यादा अंतर से जीत हासिल की है।
योगी सरकार के पिछले कार्यकाल में वह इलेक्ट्रानिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री रहे थे। अजीत सिंह पाल को सिकंदरा सीट पिता स्व. मथुरा प्रसाद पाल से विरासत में निधन के बाद वर्ष 2017 में मिली थी।

2022 में दोबारा जीतने पर उन्हें फिर से सीएम योगी ने मंत्रिमंडल में जगह दी है। इसी तरह अकबपुर रनियां विधानसभा से लगातार दूसरी बार विधायक चुनी गईं प्रतिभा शुक्ला को राज्यमंत्री बनाया गया है। भाजपा ने प्रतिभा शुक्ला को मंत्री बनाकर ब्राह्मण वोट को साधने का प्रयास किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed