फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Three medical stores raided on suspicion of selling narcotic cough syrup, one sealed

Kanpur News: नशीले कफ सिरप के शक में तीन मेडिकल स्टोर पर छापा, एक सील

Mon, 13 Oct 2025 02:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Three medical stores raided on suspicion of selling narcotic cough syrup, one sealed
कानपुर। नशीले कफ सिरप के शक में ड्रग विभाग ने रविवार को तीन मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। तीन घंटे तक दुकान न खोलने पर रायपुरवा स्थित बालाजी मेडिकल स्टोर को सील कर दिया।
विज्ञापन




टीम सबसे पहले महाराजपुर स्थित मां दुर्गा मेडिकल स्टोर पहुंची। यहां मेडिकल स्टोर खाली मिला। मकान मालिक ने बताया कि मेडिकल स्टोर संचालक रोहन पचौरी छह महीने से मेडिकल स्टोर नहीं चला रहा है। टीम का कहना है कि ऑन रिकॉर्ड उसकी ओर से दवाओं की खरीद-फरोख्त की जा रही है। टीम ने रोहन को फोन लगाया तो उसने कहा कि वह शहर में नहीं है। सोमवार को आकर मिलेगा। बताया कि उसकी ओर से कोई खरीद-फरोख्त नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

इसके बाद टीम रायपुरवा स्थित बालाजी मेडिकल स्टोर पहुंची। यहां मेडिकल स्टोर बंद मिला। संचालक सुमित केसरवानी को फोन कर बुलाया गया तो वह तीन घंटे तक गुमराह करता रहा। इसके बाद टीम ने मेडिकल स्टोर सील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे बादमें टीम बिरहाना रोड स्थित एसजीपीजी मेडिकल स्टोर पहुंची। यहां पर मेडिकल स्टोर संचालक विकी लालवाणी सभी दस्तावेज नहीं दिखा पाए। टीम ने दो दिन में दस्तावेज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। यहां से टीम ने तीन कफ सिरप के नमूने लिए हैं। ड्रग इंस्पेक्टर रेखा सचान व ओमपाल ने बताया कि नशीले कफ सिरप के शक में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed