फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Three laborers crushed and one died in Hit and run in kanpur

हिट एंड रनः मजदूरों को कुचलने वाले रईसजादे नशे में कर रहे थे कार रेसिंग

Sun, 21 Oct 2018 11:38 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 21 Oct 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
Three laborers crushed and one died in Hit and run in kanpur
बरामद कार - फोटो : अमर उजाला
कानपुरः फजलगंज चौराहे के पास शनिवार रात तीन मजदूरों को कुचलने वाले रईसजादे नशे में कार रेसिंग कर रहे थे। तीन कारों से निकले चार दोस्त रातभर घूम-घूमकर दारू पीते रहे। इसके बाद फजलगंज रोड से घर लौटते समय आपस में रेसिंग करने लगे। इस दौरान अनियंत्रित हुई एक कार ने तीन मजदूरों को कुचल डाला था। एक की मौत हो गई थी, अस्पताल में भर्ती दो मजदूरों की भी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस ने रेसिंग कर रहीं दोनों कारों के चालकों और एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है। इनके खिलाफ गैर इरादतन हत्या, गंभीर चोट पहुंचाने और अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों में एक युवक कृषि विभाग के रिटायर्ड जेई का बेटा, दूसरा कार एक्सेसरीज कारोबारी का बेटा और तीसरा एक बीज कंपनी के अफसर का बेटा है। पुलिस ने शाम को आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन


रतनलाल नगर निवासी कृषि विभाग के रिटायर्ड जेई रविकांत त्रिपाठी का बेटा अंकित कन्नौज के एक कॉलेज से एलएलबी कर रहा है। वह शनिवार रात रतनलाल नगर निवासी दोस्त कार्तिकेय मिश्रा के साथ उसकी कार से घूमने निकला। इसके बाद दोनों ने रतनलाल नगर स्थित इंद्रप्रस्थ अपार्टमेंट निवासी दोस्त करन नैनानी और सौभाग्य को भी बुला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों अपनी-अपनी कार से पहुंच गए। फिर चारों दोस्त अलग-अलग तीन कारों से स्वरूप नगर स्थित एक रेस्टोरेंट पहुंचे। यहां जमकर शराब पी और खाना खाया। वहां से रात करीब 11:30 बजे सभी निकले और स्वरूप नगर व आसपास के इलाके में इधर उधर घूमते रहे। रात करीब 1:20 बजे सभी फजलगंज होकर रतनलाल नगर की तरफ जा रहे थे। कार्तिकेय की जेन कार अंकित चला रहा था। करन और सौभाग्य अपनी-अपनी कार चला रहे थे।

 

कार रेस के लिए दोस्तों को उकसाया

Three laborers crushed and one died in Hit and run in kanpur
बरामद कार - फोटो : अमर उजाला
रास्ते में अंकित और करन ने शर्त लगाकर रेसिंग शुरू कर दी। तभी फजलगंज चौराहे के पास अंकित की तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई। इसके बाद ट्री-गार्ड को तोड़ते हुए डिवाइडर पर सो रहे अमिलाई, थाना कप्तानगंज, आजमगढ़ निवासी मजदूर श्रीराम यादव (52), राजेंद्र नगर, उरई के मनोज और फैजाबाद के लालजी को कुचलते हुई निकल गई। राहगीरों के कार को पकड़ने की कोशिश करने पर आरोपी गोविंद नगर पुल की तरफ भाग निकले।


शास्त्री चौक, बर्रा में पिकेट ड्यूटी पर तैनात सिपाहियों ने रुकने का इशारा किया लेकिन इन लोगों ने कार नहीं रोकी। इस पर सिपाहियों ने वायरलेस से अफसरों को सूचना दी। पुलिस टीम ने पीछा करके अंकित त्रिपाठी को उसके घर से दबोच लिया। उसकी निशानदेही पर एक बीज कंपनी में अफसर राकेश मिश्रा के बेटे कार्तिकेय और हर्ष नगर, नजीराबाद में कार एक्सेसरीज का कारोबार करने वाले मनोहर नैनानी के बेटे करन को भी पुलिस ने दबोच लिया। कार्तिकेय और करन की कार भी बरामद कर ली।

सीओ नजीराबाद अजीत सिंह चौहान ने रविवार को फजलगंज थाने में प्रेस वार्ता कर बताया कि घायल मनोज और लालजी का इलाज चल रहा है। आईसीयू में भर्ती मनोज की हालत नाजुक है। इस मामले में मृतक के बेटे रामप्रताप की तरफ से रिपोर्ट दर्ज की गई है। कार रेसिंग के लिए कार्तिकेय द्वारा दोस्तों को उकसाने की बात सामने आई है। इसलिए उसे भी आरोपी बनाया गया है। मेडिकल रिपोर्ट में तीनों आरोपियों के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई है। सबसे पीछे अपनी कार से चल रहे चौथे दोस्त सौभाग्य को पुलिस ने पूछताछ के बाद छोड़ दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed