फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   three killed in truck and bike collision

बेकाबू ट्रक उड़ा ले गया पूरे परिवार की खुशियां

Mon, 12 Jun 2017 09:43 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 12 Jun 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
three killed in truck and bike collision
डेमो पिक
यूपी के फतेहपुर में सोमवार सुबह दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाकी लोग जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं।   
विज्ञापन

 

फतेहपुर बकेवर थानाक्षेत्र के आलमपुर पतारी मोड़ पर ओवरटेक करते समय अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इस में सवार सगे भाई-बहन व अधेड़ उम्र की ताई ने दम तोड़ दिया। भाई की मौत अस्पताल ले जाते समय जहानाबाद में हुई। यह दो बहनों में इकलौता था।

विज्ञापन

 

घटना सोमवार सुबह सवा नौ बजे की है। कानपुर के घाटमपुर थानान्तर्गत पालपुर(साढ़) निवासी ओमप्रकाश का बेटा सौरभ(२५), छोटी बेटी नम्रता उर्फ रिमझिम(१७) व सौरभ की ताई सुशीला(५०) एक ही बाइक पर सवार थे। तीनों मलवां के उसरहापुरवा गांव जा रहे थे। यहां इनके सौरभ के ममेरे भाई का शादी समारोह था। आलमपुर पतारी मोड़ पर एक ट्रक को ओवरटेक कर आगे निकले ट्रक ने सामने से बाइक में टक्कर मार दी। चीख-पुकार के साथ नम्रता व सुशीला दूर जा गिरीं, सौरभ तो बाइक समेत कुछ दूर तक घिसट गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

अनियंत्रित ट्रक कुचलता हुआ सड़क से दूर एक खेत में जा घुसा। चालक व खलासी भाग निकले। इधर, शोर सुनकर राहगीर व आसपास के लोग जुट गए। सूचना पर तुरंत पुलिस भी आ पहुंची। वही साौरभ ‌क‌ि हालत नाजूक देख उस काो तुंरत जहानाबाद सीएचसी हॉस्पिटल ले जाया गया पर रास्ते पर ही उस ने दम तोड़ दीया  बकेवर थाना प्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। रिश्तेदार लक्ष्मी नारायण ने बताया कि सौरभ दो बहनों में इकलौता बेटा था। इसकी रेलवे में नौकरी लग गई थी। एक महीने के भीतर ज्वाइन करने जाना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed