फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Three killed in road accidents in Fatehpur

फतेहपुर में सड़क हादसों में दो महिलाओं समेत तीन की मौत, तीन घायल

Wed, 19 Aug 2020 08:24 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 19 Aug 2020 08:24 PM IST
विज्ञापन
Three killed in road accidents in Fatehpur
मृतक की फाइल फोटो व मौके पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

फतेहपुर जिले में बेतरतीब वाहनों का चलना लोगों की जान ले रहा है। क्राइम रिकार्ड के मुताबिक जिले में हर दिन एक मौत औसतन होती है। पुलिस प्रशासन की तमाम कोशिशों के बाद भी हादसे नहीं रुक रहे हैं। सड़क हादसों में बुधवार को दो महिलाओं और एक भट्ठा मालिक की मौत हुई है। दो हादसे कानपुर प्रयागराज हाईवे पर हुए। तीसरा हादसा बिंदकी बांदा टांडा मार्ग पर हुआ। परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। मार्गों पर जाम भी लगा। पुलिस ने यातायात बहाल कराया।

विज्ञापन

हाईवे पार कर रहे भट्ठा मालिक को ट्रक ने कुचला, मौत

कानपुर प्रयागराज हाईवे पर बुधवार दोपहर भट्ठा मालिक को ट्रक ने कुचल दिया। ट्रक पैैरों से गुजर गया। हादसा देखकर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। परिजनों और इलाकाई लोगों की भीड़ जमा हो गई। एंबुलेंस को सूचना दी गई। करीब बीस मिनट मौके पर ही घायल तड़पता रहा, पुलिस मौके पर पहुंची। एक वाहन रोकवाया और जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रक पकड़ा है। चालक भाग निकला है।

विज्ञापन

मलवां थाने के कस्बा निवासी रामबहादुर का बेटा सरदार सिंह (40) भट्ठा मालिक बाजार से लौट रहे थे। हाईवे पार करते समय कानपुर की ओर जा रहे ट्रक ने सरदार सिंह को कुचल दिया। हादसे की सूचना पर परिवार के लोग पहुंचे। परिजनों में कोहराम मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। 108 नंबर पर एंबुलेंस बुलाने के लिए सूचना दी गई। एंबुलेंस का इंतजार के दौरान घायल तड़पता रहा। सूचना पर कल्यानपुर थानेदार अनूप सिंह पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने एक वाहन रोकवाया और घायल को जिला अस्पताल भेजा। इधर, हाईवे पर नाराज ग्रामीणों ने ब्रेकर बनवाने की मांग को लेकर बल्लियां रखकर जाम लगा दिया। यहां हाईवे ओवरब्रिज का निर्माण हो रहा है। इसी वजह से अक्सर लोगों के साथ हादसे होते हैं। कुछ देर बाद मलवां थानेदार शेर सिंह राजपूत पहुंचे। पुलिस ने भीड़ हटाकर यातायात बहाल कराया। सरदार सिंह की मलवां कस्बे में कई दुकानें है। इन दिनों एक मैरिज हाल का निर्माण करा रहे थे। उनकी दो बेटियां जान्हवी सिंह(12), आचल (5), बेटा निहाल सिंह(8), कृष्णा सिंह(5) हैं। हादसे पत्नी लवली सिंह और मां सीता सिंह बदहवास दिखी। थानेदार शेर सिंह ने बताया कि जाम लगाने की कोशिश हुई लेकिन जाम नहीं लग पाया। पुलिस ने जल्द हालातों पर काबू पा लिया।

हादसे में पत्नी की मौत पति बेटा जख्मी

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के क्षेत्र के ललौली रोड पेट्रोल पंप के पास बुधवार दोपहर बाइक सवार परिवार को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला ट्रक की चपेट में आ गई। महिला की मौके पर मौत हो गई। पति और बेटा मामूली रूप से जख्मी हुए। हादसे के बाद घटनास्थल पर भीड़ जमा होने से जाम लग गया। पुलिस ने भीड़ को हटाकर यातायात बहाल कराया है। पुलिस ट्रक व चालक को पकड़ा है। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।

चकहाता गांव के लालापुरवा निवासी राजकिशोर पत्नी गुंजा देवी (36) और बेटे मयंक (4) को लेकर बाजार करने बिंदकी आए थे। यहां से दोपहर को घर लौट रहे थे। ललौली रोड में पेट्रोल पंप के पास पीछे से बांदा की ओर जा रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। गुंजा देवी ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। दूसरी ओर गिरे राजकिशोर और उसके बेटे को मामूली चोट आई। हादसा देखकर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। मौके पर जाम लग गया। इस दौरान सपा नेता दयालू पहुंच गए। पुलिस ने भीड़ को किनारे किया। महिला के शव को पुलिस ने आनन फानन उठाकर सीएचसी भेजा। महिला का एक बेटा पंकज (11), बेटी काजल (9) भी है। महिला की मौत के बाद पति व बच्चों का हाल बेहाल दिखा। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि चालक और ट्रक को पकड़ा गया है। रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

झपकी आने पर बाइक से गिरी महिला, मौत

शहर से इलाज कराकर बाइक से लौट रही एक महिला की बुधवार सुबह हादसे में मौत हो गई। हादसा महिला को झपकी आने पर हुआ। वह ढाई महीने के बेटे को लेकर हाईवे पर गिरी। दोनों घायल हो गए। जिला अस्पताल लेकर जाते समय रास्ते में महिला की सांसे थम गई। बेटा मामूली रूप से जख्मी हुआ है।

खागा कोतवाली क्षेत्र के कल्लनपुर गांव निवासी शिवनाथ की पत्नी सीमा (28) बुधवार की सुबह ढाई महीने के बेटे का इलाज कराने देवर सुग्रीव के साथ शहर गई थी। दवा कराने के बाद बाइक से लौटते समय हाईवे पर भोगलपुर मोड़ के पास सीमा को झपकी लगी तो वह बाइक से नीचे गिर गई। हादसे में सीमा व उसके बेटे को चोट लगी। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। वाहन का इंतजाम कर उन्हें जिला अस्पताल भेजा। कोतवाल राकेश कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। बाइक चालक हेलमेट लगाए था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed