फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Three interstate smugglers arrested, 23 kg of ganja recovered

Kanpur News: तीन अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 23 किलो गांजा बरामद

Fri, 23 Jan 2026 02:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Three interstate smugglers arrested, 23 kg of ganja recovered
कानपुर। आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने गुरुवार को तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से ओडिसा से तस्करी कर लाया जा रहा करीब 12 लाख कीमत का 23 किलो 785 ग्राम गांजा बरामद हुआ है।
विज्ञापन

कानपुर सेंट्रल आरपीएफ पोस्ट प्रभारी एसएन पाटीदार और जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ओमनारायण सिंह ने बताया कि गुरुवार को स्टेशन परिसर में गश्त कर रहे थे। इस दौरान हैरिसगंज पुल के पास तीन युवक पीठ पर पिठ्ठू बैग लेकर आते दिखे। शक होने पर तीनों को रोककर पूछताछ की गई तो वे घबरा गए। तीनों ने अपना नाम कन्नौज निवासी शिवम सिंह चौहान, शंभू दयाल चौहान और पटना निवासी कोमल सिंह बताया। तलाशी में बैग से टेप से सीलकर रखे गए गांजे के 22 बंडल मिले। तीनों ने बताया कि ओडिसा से चोरी तस्करी कर सस्ते दाम पर गांजा लाते थे और कानपुर के रास्ते अलीगढ़, टूंडला व मथुरा ले जाकर बेचते हैं। तीनों को एनडीपीएस एक्ट में केस दर्जकर जेल भेजा गया है। आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed