फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Three including engineer suspended for corruption

यूपी: भ्रष्टाचार के आरोप में अभियंता समेत तीन निलंबित, मनरेगा योजना में धांधली के आरोप में हुई कार्रवाई

Sun, 10 Apr 2022 12:51 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 10 Apr 2022 12:51 AM IST
सार

मनरेगा योजना वर्ष 2020-21 के दौरान विकासखंड बिल्हौर की ग्राम पंचायत बकोठी में कराए गए कार्यों में वित्तीय अनियमितता की शिकायत पर जांच कराई गई। जिसमें दोषी पाए जाने पर तीन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
Three including engineer suspended for corruption
मनरेगा योजना - फोटो : पीटीआई

विस्तार

बिल्हौर विकासखंड में मनरेगा योजना 2020-21 में कराए गए कामों में धांधली के आरोप में जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अभियंता, ग्राम पंचायत और ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा सेवानिवृत्त लेखाकार और पूर्व ग्राम प्रधान बकोठी के खिलाफ भी कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं। मनरेगा योजना वर्ष 2020-21 के दौरान विकासखंड बिल्हौर की ग्राम पंचायत बकोठी में कराए गए कार्यों में वित्तीय अनियमितता की शिकायत पर जांच कराई गई।
विज्ञापन


इसमें ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के इंजीनियर ईश्वर दयाल, ग्राम पंचायत अधिकारी बाबू सिंह और ग्राम विकास अधिकारी केवी सिंह के अलावा सेवानिवृत्त लेखाकार सुनील कुमार यादव और भूतपूर्व ग्राम प्रधान यशेंद्र कटियार के खिलाफ साक्ष्य मिले। जांच रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी ने जिला विकास अधिकारी, जिला पंचायतीराज अधिकारी और अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को संबंधित कर्मचारियों-अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed