{"_id":"672668181feaae6d7505d003","slug":"three-including-e-rickshaw-driver-killed-in-road-accidents-etawa-news-c-216-1-etw1001-117509-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सड़क हादसों में ई-रिक्शा चालक सहित तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सड़क हादसों में ई-रिक्शा चालक सहित तीन की मौत
Sat, 02 Nov 2024 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sat, 02 Nov 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या 15 सूरज की फाइल फोटो। स्रोत:परिजन
फोटो संख्या 16 कौशल पाल की फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
फोटो संख्या 17 कौशल की मौत के बाद बिलखते परिजन। संवाद
आठ लोग घायल, त्योहार पर हादसों के चलते परिवारों में मचा कोहराम,
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में ई-रिक्शा चालक सहित तीन की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए। वहीं, भरथना में दिवाली का सामान लेकर घर लौट रहे साइकिल सवार की कार की टक्कर से मौत होने पर परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन तिराहा के पास शनिवार दिन में करीब 11 बजे ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में सूरज शंखवार (25) पुत्र राजू निवासी कटरा बल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घायल को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, साइकिल सवार कौशल पाल (18) पुत्र राजवीर निवासी घमुरिया गांव थाना भरथना गुरुवार देर शाम कस्बा से दिवाली से घर का सामान लेकर लौट रहा था। तभी, पाली संपर्क मार्ग पर कार की टक्कर से कौशल गंभीर रूप से घायल हो गया।
चालक कार लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी भिजवाया, गंभीर हालत होने पर डॉक्टर ने सैफई रेफर कर दिया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। दिवाली पर युवक की मौत होने पर गांव में मातम छा गया। उधर, बढ़पुरा थाना क्षेत्र के कस्बा उदी मोड़ के पास बीती 28 अक्तूबर को रामकरन (32) पुत्र जालिम सिंह निवासी नगला विशुन थाना बलरई किसी वाहन की टक्कर से घायल हो गए थे।
विज्ञापन
इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसों में जान गंवाने वाले तीनों युवकों के शवों का पुलिस ने पोस्टमार्टम करा दिया। इकदिल थाना क्षेत्र के कांकरपुरा गांव निवासी करन सिंह पुत्र राज कुमार अपनी मां सुनीता को बाइक पर भरथना की तरफ रिश्तेदार के यहां शुक्रवार को जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक बकेवर थाना क्षेत्र के भरथना मार्ग स्थित सती मंदिर के सामने पहुंची, तभी बकेवर की ओर से आ रही अनियंत्रित बाइक चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से दोनों बाइकों पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल करन सिंह, सुनीता व दूसरी बाइक सवार जूनियर और गोलू निवासी समसपुरा थाना कोतवाली भरथना को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। एसआई विनीत पांडेय ने बताया कि दूसरी बाइक पर सवार दोनों युवक शराब के नशे में थे। जो अपना नाम पता भी सही से नहीं बता पा रहे थे। दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को लाकर थाना परिसर में खड़ा करा दिया गया है।
जसवंतनगर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर शनिवार दोपहर दतावली गांव निवासी दीपक (18) पुत्र राम अवतार व हरिहरपुर गांव निवासी योगेश (18) पुत्र सत्यभान एक ही बाइक पर सवार होकर इटावा की ओर से आ रहे थे। मलाजनी से पहले डीएफसीसी रेलवे ब्रिज के पास हाईवे पर उल्टी साइड से आ रहे मुकेश तिवारी (37) पुत्र प्रेमचंद निवासी रजनऊपुर उदी बढ़पुरा की बाइक से टक्कर हो गई। जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। भरथना कोतवाली क्षेत्र के बकेवर मार्ग पर शुक्रवार को मोढ़ी गांव के पास दो बाइकों में आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें कोतवाली क्षेत्र के मोढ़ी गांव निवासी अमित (30) घायल हो गया।