{"_id":"6ab9fb44b5b6175dad0a42b9","slug":"three-houses-and-shops-across-two-villages-were-targeted-goods-were-looted-and-taken-away-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की सुस्ती देख चोरों ने बढ़ाई गश्त: दो गांवों में तीन मकान-दुकान को बनाया निशाना, सामान समेट ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की सुस्ती देख चोरों ने बढ़ाई गश्त: दो गांवों में तीन मकान-दुकान को बनाया निशाना, सामान समेट ले गए
Mon, 28 Sep 2026 10:59 AM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 28 Sep 2026 10:59 AM IST
सार
कीसाखेड़ा में रिटायर्ड दरोगा समेत दो मकानों और वीरानखेड़ा में दुकान व मकान को चोरों ने निशाना बनाया।
विज्ञापन
बिखरा पड़ा सामान व टूटी कुंडी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भीतरगांव क्षेत्र के कीसाखेड़ा गांव में चोरों ने दुस्साहस की हदें पार करते हुए एक बार फिर साढ़ पुलिस के सुरक्षा दावों की पोल खोल दी है। रविवार की देर रात चोरों ने बंद पड़े रिटायर्ड दरोगा चंद्रशेखर यादव और उनके भाई मुन्ना यादव के मकानों को निशाना बनाया। मुख्य गेट का ताला काटकर अंदर घुसे चोरों ने सभी कमरों के कुंडे और ताले तोड़कर इत्मीनान से चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सोमवार सुबह जब मकानों के ताले टूटे और आवारा कुत्ते अंदर-बाहर घूमते दिखे, तब पड़ोसियों को घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन
दोनों परिवार अहिरवां, चकेरी में रहते हैं और खेती-किसानी के सिलसिले में कभी-कभार गांव आते हैं। शातिर चोरों ने इसके बाद पड़ोसी गांव वीरानखेड़ा में एक परचून की दुकान और एक अन्य बंद मकान को भी अपना शिकार बनाया। लगातार हो रही इन चोरियों से ग्रामीण इलाकों में दहशत का माहौल है। रात में सुस्त पड़ी पुलिस गश्त के कारण चोर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन