फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Three friends drowned in Kanpur of uttar pradesh

यूपी: होली पर गंगा स्नान करने आए थे पांच दोस्त, तीन डूबे, तलाश जारी

Tue, 10 Mar 2020 10:38 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 10 Mar 2020 10:38 PM IST
विज्ञापन
Three friends drowned in Kanpur of uttar pradesh
गंगा में डूबे तीन दोस्त - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से बड़ी खबर है। होली पर गंगा स्नान करते हुए तीन युवक डूब गए। गोताखोरों ने तीनों की काफी तलाश की लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया। तीनों युवकों के घर में कोहराम मचा हुआ है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पनकी रतनपुर कॉलोनी के पांच दोस्त शिवराजपुर थाना इलाके के सरैया घाट पर होली के दिन गंगा स्नान करने आए थे। इनमें से तीन दोस्त गंगा में डूब गए। 
विज्ञापन


दो दोस्तों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया लेकिन वह सफल नहीं पाए। आनन-फानन में पुलिस और गोताखोरों को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंचे गोताखोरों को उनकी तलाश की, लेकिन देर शाम तक युवकों का पता नहीं पाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


युवकों के साथ आए उनके दो दोस्तों ने घटना की जानकारी परिवार वालों को दी। सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। डूबने वालों में पहचान कल्याणपुर आवास विकास निवासी दिव्यमनि तिवारी पुत्र दीपशंकर तिवारी उम्र 27 वर्ष, सचिन वर्मा पुत्र रामशंकर उम्र 26 वर्ष, रिंकू पुत्र रमेश उम्र 26 वर्ष के रूप में हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed