फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Three farmers committed suicide in Banda and Hamirpur

यूपी: बांदा और हमीरपुर में तीन किसानों ने की खुदकुशी, फसल का नुकसान और कर्ज का दबाव बना कारण

Sat, 28 Sep 2019 10:02 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 28 Sep 2019 10:02 PM IST
विज्ञापन
Three farmers committed suicide in Banda and Hamirpur
3 किसानों ने लगाई फांसी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
फसलों के नुकसान और कर्ज के दबाव से टूटकर बांदा में दो और हमीरपुर जनपद में एक किसान ने खुदकुशी कर ली। बांदा में बिसंडा थाना क्षेत्र के बिलगांव गांव में ललक सिंह (40) पुत्र राम सिंह ने शुक्रवार की रात लुंगी से गले में फंदा कसकर जान दे दी।
विज्ञापन


दूसरी घटना नरैनी कोतवाली क्षेत्र के जवाहर नगर में हुई। यहां प्रेमचंद्र (37) पुत्र श्यामलाल ने शुक्रवार की रात साफी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। हमीरपुर के राठ क्षेत्र में चिकासी गांव निवासी जयपाल (48) पुत्र मानसिंह ने शनिवार सुबह रस्सी का फंदा गले में कसकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन


चचेरे भाई जयकरन सिंह लोधी ने ज्यादा बारिश से तिल की खेती बर्बाद होने को खुदकुशी की वजह बताया है। इसी तरह बिलगांव निवासी ललक सिंह के पुत्र ने बताया कि 16 बीघा खेती से उम्मीद के मुताबिक आमदनी नहीं हुई। आर्यावर्त बैंक, बिलगांव शाखा से तीन साल पूर्व पौने तीन लाख रुपये लिए कर्ज का दबाव था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में बहन की शादी में भी पिता को रिश्तेदार से कर्ज लेना पड़ा था। कर्ज के तनाव और खेती से मिली निराशा में पिता ने आत्महत्या कर ली। प्रेमचंद्र के बड़े भाई बिंदा प्रसाद ने बताया कि दो बीघा जमीन से जीवनयापन कर रहे भाई ने पत्नी रूपा के इलाज में लगभग 60 हजार रुपये कर्ज ले रखा था। बारिश से फसल डूबने पर अच्छी आमदनी की उम्मीद भी टूट गई और आत्मघाती कदम उठा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed