फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Three died of fever in Prahladpur in a week, 30 others fell ill

Kanpur News: प्रहलादपुर में एक सप्ताह में बुखार से तीन की मौत, 30 अन्य बीमार

Mon, 08 Sep 2025 01:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 08 Sep 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Three died of fever in Prahladpur in a week, 30 others fell ill
रास्ते भरा कीचड़ दिखता ग्रामीण। संवाद
बरौर। मलासा ब्लॉक के प्रहलादपुर में बुखार से एक सप्ताह में एक मासूम सहित तीन लोगों की जान चली गई है। वहीं गांव में करीब 30 से अधिक ग्रामीण बुखार की चपेट में है। ग्रामीण अपना इलाज पुखरायां व कानपुर के निजी अस्पतालों में करवा रहे हैं। अभी तक स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई सहायता गांव नहीं पहुंची है।
विज्ञापन

प्रहलादपुर निवासी रवि सिंह ने बताया कि गौतम की पत्नी उर्मिला देवी (28) को शनिवार सुबह तेज बुखार आया था। इस पर परिजन ने उसे पुखरायां के निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया था। आराम न मिलने पर मेडिकल कालेज अकबरपुर ले गए। जहां इलाज के दौरान उर्मिला की मौत हो गई। इससे पहले गांव के पूरन सिंह की पत्नी लज्जावती (55) की बुखार से 29 अगस्त और रानी (3) की शुक्रवार को मौत हो गई थी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गांव हिमांशु (5), उत्तम की पत्नी रजनी देवी (30), प्रिंस (12) ,गिरीश (25), नरेंद्र की पुत्री प्रियंका(18), सुदामा (24), कृष्णा (13), संदीप(8), महेंद्र की पत्नी श्यामवती (55), प्रीतम की पत्नी रामकली (50), पवन(10), संतोष कुमार की पत्नी ममता (30), राकेश कुमार की पत्नी गुड्डीदेवी(27), रामू (35) सहित करीब 30 ग्रामीण बुखार के चपेट में है। ग्रामीण अपना उपचार पुखरायां, अकबरपुर व कानपुर के प्राइवेट अस्पताल में करवा रहे हैं। गांव में बीमारी फैले एक सप्ताह होने को है मगर गांव में अभी तक कोई स्वास्थ्य सेवाएं नहीं दी गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

................
गांव में गंदगी का अंबार लगा होने से फैली बीमारी
प्रहलादपुर के आकाश, गिरीश, संदीप कुमार, आलोक कुमार, अजय कुमार, रामू ,अनिल कुमार, जगराम सिंह, कुंवरलाल, अशोक कुमार ने बताया कि गांव में जल निकासी का उचित प्रबंधन नहीं है। जगह-जगह नालियां क्षतिग्रस्त होने पर गांव के मुख्य रास्ते व नालियों में घरों के परनालों का गंदा पानी व कीचड़ भरा हुआ है। कीचड़ व गंदगी से होकर निकलना पड़ता है। ग्रामीणों को रास्ते से निकलने में परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है। गंदगी व मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से गांव में बीमारी फैली है। बताया कि सफाईकर्मी गांव में सप्ताह में एक दिन आता है और गांव के बाहर सफाई कर वापस चला जाता है। वहीं गांव में अभी तक प्रशासन की ओर से कीटनाशक दवा का छिड़काव भी नहीं कराया गया है। गांव में 30 से अधिक लोग बीमारी की चपेट में है। फोन द्वारा जिलाधिकारी से शिकायत की गई है।

..................
वर्जन....
प्रहलादपुर में बीमारी फैलने के संबंध में जानकारी मिली है। गांव की आशा से जानकारी करने पर पता चला है कि एक महिला की गंभीर बीमारी से मौत हुई थी। जबकि एक मौत जहरीले पदार्थ के सेवन से हुई है। गांव में सोमवार को टीम लगाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करवाया जाएगा। साथ ही लोगों के घरों में लार्वा की जांच भी करवाई जाएगी। - डॉ. एके सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed