फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   three died Bike collision with pillars

बाइक खंभे से टकराई, उड़े परखच्चे, तीन की मौत 

Tue, 22 Aug 2017 10:27 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 22 Aug 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
three died Bike collision with pillars
डेमो
कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर छतरपुर (मध्य प्रदेश) से दो किमी पहले तेज रफ्तार बाइक बिजली के पोल से टकरा गई। इससे तीनों बाइक सवारों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


कानपुर शहर के मोहल्ला भटीपुरा निवासी शोहराब (25) पुत्र छिकौड़ी उर्फ छक्कू, रानू सैय्यद (24) पुत्र जमील और अनिल रैकवार (26) तीनों अच्छे दोस्त थे। सोमवार की रात तीनों दोस्त बाइक से छतरपुर जा रहे थे।
विज्ञापन


हाईवे पर तेज रफ्तार बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई। इससे तीनाें बाइक सवार सड़क पर गिर गए। राहगीरों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही तीनों की मौत हो गई थी। एक भी बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था, जिससे सिर पर गंभीर चोटें आने के कारण जान चली गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के पास मोबाइल से पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद दोपहर को एक साथ तीनों मित्रों के शव आने से मोहल्ले में रोना पीटना मच गया। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखचे उड़ गए।

-तीनों दोस्त बाइक से रात में जा रहे थे छतरपुर 
-दुर्घटना के बाद हुई मौतों से मोहल्ले में मातम 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed