{"_id":"68b49a3f727e6621e2088795","slug":"three-deaths-in-one-night-due-to-fever-in-rawatpur-panic-in-the-village-kanpur-news-c-217-1-fth1002-139947-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: रावतपुर में बुखार से एक रात में तीन मौतें, गांव में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: रावतपुर में बुखार से एक रात में तीन मौतें, गांव में दहशत
विज्ञापन
सहिली। रावतपुर गांव में बुखार ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। शनिवार रात गांव में तीन लोगों की बुखार से मौत हो गई। इससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। गांव में बड़ी संख्या में लोग बुखार से पीड़ित हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता अब तक नहीं दिखी।
शनिवार देर रात श्यामरती (50) पत्नी मुनीम यादव की तबीयत बिगड़ने पर उनकी मौत हो गई। उनके दो बेटे और एक बेटी भी बुखार से पीड़ित हैं। कुछ ही देर बाद सेवानिवृत्त फौजी चंद्र भूषण यादव (60) ने भी बुखार के चलते दम तोड़ दिया।
इसी रात जगदीश पासवान की पत्नी सुमित्रा देवी (40) को तेज बुखार के साथ हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
इन मौतों के बाद गांव में भय का माहौल है। घर-घर मरीजों की चारपाई बिछी है। लोग अपने बीमार परिजनों को अस्पताल ले जाने को मजबूर हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी से ग्रामीणों में नाराजगी है।
एसीएमओ डॉ. इश्तियाक अहमद ने बताया कि स्थिति की जानकारी मिलते ही तेलियानी पीएचसी की मेडिकल टीम को गांव भेजा गया है। टीम घर-घर जाकर बीमारों का इलाज करेगी। जरूरत पड़ने पर गंभीर मरीजों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा जाएगा।