यूपी के चित्रकूट में मंगलवार को आकाशीय बिजली कहर बनकर गिरी। यहां के अलग-अलग इलाकों में बिजली गिरने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 10 से ज्यादा लोग झुलसे बताए जा रहे हैं। कुदर के कहर का असर केवल इंसानों पर ही नहीं मवेशियों पर भी पड़ा है। चित्रकूट के भरतपुर खमरिया गांव में 8 बकरियों और गुरेटनपुर में एक गाय आकाशीय बिजली गिरने की वजह से मर गईं।
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः-घर की छत पर डीटीएच सही कर रहे थे तभी...
चित्रकूट बरगढ़ थाना क्षेत्र के बड़ा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 2 छात्रों की मौत हो गई। इनके नाम सतीश (12), अजीत (15) बताए जा रहे हैं। ये दोनों छात्र अपने घर की छत पर डीटीएच सही कर रहे थे तभी आकाशीय बिजली उन पर गिर पड़ी।
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः-मायके घूमने आई थी विनीता...
इसके अलावा कोतवाली क्षेत्र के दिऊल गांव में मायके घूमने आई थी विनीता (25) की भी बिजली गिरने से मौत हो गई। चित्रकूट जिले में तेज आंधी के बाद मामूली बारिश हुई जिसके बाद कई इलाकों में बिजली गिरी थी।
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- दस से ज्यादा लोग झुलसे...
इसके अलावा भरतपुर चित्रकूट के खमरिया गांव में 8 बकरियों की मौत बिजली गिरने की वजह से हुई। गुरेटनपुर में एक भैंस भी मरी है। बिजली गिरने से दस से ज्यादा लोगों के झुलसने की खबर है। जिला प्रशासन की टीमें इस घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची हैं।