मौसम विभाग की चेतावनी: 48 घण्टे में यूपी के इन जिलों में तबाही मचाने आएगी आंधी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएसए मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले दो दिनों में कानपुर समेत उत्तर प्रदेश के आसपास के जिलों में धूल भरी आंधी का खतरा है। विभाग ने आंधी का अलर्ट उत्तर प्रदेश के बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, हरदोई, शाहजहांपुर आदि जिलों के लिए जारी किया है। साथ ही कानपुर शहर समेत यूपी के कई जिलों में बारिश की भी संभावना जताई है।
पुरवैया हवा लाई बादल, बढ़ी उमस
पुरवैया की वजह से जगह-जगह बादल इकट्ठा होने से उमस बढ़ गई है। रविवार को हवा में नमी के साथ दिन और रात के तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। पिछले करीब तीन दिनों से पूरब की तरफ से चलने वाली हवा ने मानसून के आगमन का संकेत देना शुरू कर दिया है। इसकी वजह से दिन और रात के समय बादल आते-जाते रहेंगे।
जिस क्षेत्र में हवा के कम दबाव वाला क्षेत्र बनेगा, वहां पर बारिश होगी। अगले 72 घंटे में महानगर और इसके आसपास के क्षेत्रों में दिन में उमस और कड़ी धूप का असर रहेगा। बारिश होने की दशा में सुबह के समय तापमान में कमी आ सकती है।
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार जून महीने की शुरुआत से ही तापमान की स्थिति बेहतर है। पिछले वर्ष मानसून देर से आने की वजह से जून में बारिश भी देर से शुरू हुई थी। इस बार पहले दिन से ही बारिश का असर दिखने लगा है।