{"_id":"58e531f94f1c1b4a3e5b7550","slug":"three-dead-in-a-family","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"काल के गाल में समा गए एक ही परिवार के तीन लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काल के गाल में समा गए एक ही परिवार के तीन लोग
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Wed, 05 Apr 2017 11:53 PM IST
सार
-दो सगे भाई व बहनोई की मौत
विज्ञापन
उन्नाव में ट्रक और टेम्पो की टक्कर में तीन की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उन्नाव-पुरवा मार्ग पर ट्रक और लोडर में आमने-सामने हुई भिड़ंत में लोडर सवार दो सगे भाई और उनके बहनोई की मौत हो गई। जबकि पिता-पुत्र समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ने ट्रक छोड़कर भागने का प्रयास किया लेकिन राहगीरों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।
अचलगंज थानाक्षेत्र के गांव डीह पोटरिया गांव निवासी नन्हक्के (40) बुधवार सुबह मंगतखेड़ा बाजार भैंस खरीदने गया था। नन्हक्के के साथ दो बड़े भाई असलम (42), कल्लू (48) व बहनोई मो. हाशिम अली (40) निवासी सफीपुर कस्बा के मोहल्ला भट्टाचार के अलावा नन्हके के गांव में ही रहने वाले हबीब (65)व उनका बेटा लतीफ (32), पड़ोसी सुभाष (28) पुत्र लाल साथ थे।
बाजार से दो भैसें खरीदकर लतीफ के लोड़र से गांव लेकर जा रहे थे। लोडर लतीफ चला रहा था। पुरवा-उन्नाव मार्ग पर जरगांव मोड़ के पास सामने से आ रहे ट्रक और लोडर में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज हुई कि लोडर में ड्राइवर की सीट के पास बैठे असलम व उसके बहनोई हाशिम की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि असलम के भाई कल्लू व लतीफ के अलावा अन्य घायलों को बिछिया सीएचसी पहुंचाया गया। कल्लू व लतीफ की हालत गंभीर देख डाक्टर ने तुरंत जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में कल्लू ने इमरजेंसी वार्ड में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि मृतक असलम की पत्नी मुन्नी व चार बच्चे हैं। जबकि हाशिम की पत्नी मुरेसा का रो-रोकर बुराहाल है। वह अपने चार बच्चों से लिपटकर रोती और बेहोश होती रही।
मृतकों में शामिल सफीपुर निवासी हाशिम अली पांच साल से अपनी ससुराल डीह पोटरिहा में ही रह रहा था। हादसे में लोडर में लदीं दो भैसों में से एक की मौत हो गई। पुरवा कोतवाली प्रभारी कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे में तीन की मौत हुई है। घायलों को सीएचसी व जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रक चालक को कोतवाली में बैठाया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

परिवार की तीन मौतों से कोहराम
मृतकों के परिजन रोते बिलखते हुए
- फोटो : अमर उजाला
घर में कोहराम मच गया। शाम को परिजन तीनों के आने की राह देख रहे थे। लेकिन जैसे ही मौत की खबर सुनी खुशियां मातम में बदल गई। घर से चीख की आवाजें सुनाई देने लगीं। परिजन व रिश्तेदार सीएचसी व जिला अस्पताल पहुंचने लगे। परिजन उसी घड़ी को कोस रहे थे जिस समय सभी घर से निकले थे।
चार बच्चों के सिर से छिन गया पिता का साया
परिजनों ने बताया कि मृतक असलम की पत्नी मुन्नी व चार बच्चे हैं। हाशिम की पत्नी मुरेसा का रो-रोकर बुराहाल है। वह अपने चार बच्चों से लिपटकर रोती और बेहोश होती रही। मृतकों में शामिल सफीपुर निवासी हाशिम अली पांच साल से अपनी ससुराल डीह पोटरिहा में ही रह रहा था। पुरवा कोतवाली प्रभारी कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे में तीन की मौत हुई है। घायलों को सीएचसी व जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
चालक को नींद आने से हुआ हादसा
कानपुर से परचून का सामन लेकर रायबरेली की ओर जा रहे ट्रक ड्राइवर को अचानक झपकी आने से वह उल्टी साइड में जाकर पिकप डाले से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि तीन युवकों की मौत होने के साथ ही एक मवेशी की मौत हो गई।