{"_id":"68c1d844dfa864725d02813d","slug":"three-days-after-the-murder-of-the-farmer-the-police-are-still-empty-handed-kanpur-news-c-220-1-akb1007-131590-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: किसान की हत्या के तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: किसान की हत्या के तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली
Thu, 11 Sep 2025 01:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Thu, 11 Sep 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। थाना क्षेत्र के खिरियनपुरवा में रविवार रात को एक किसान की ईंट से चेहरा कूच कर हत्या के तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। बुधवार को भी पुलिस ने कई संदिग्धों से पूछताछ के लिए उठाया मगर कोई ठोस सुबूत हाथ नहीं लगा है।
खिरियनपुरवा निवासी किसान रामशरण (35) की हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस ने बुधवार को भी खिरियनपुरवा व उसके आसपास गांवाें में छानबीन की है। बता दें कि किसान रामशरण रविवार शाम को शेरपुर निवासी दोस्त के घर पर मौजूद बड़े भाई राजा सिंह से 23 हजार रुपये लेने गए थे। इसके बाद वह घर नहीं लौटे। सोमवार सुबह 6:30 बजे के करीब उनका खून से लथपथ शव गांव के बाहर एक गुमटी के पास पड़ा मिला था। उनकी बाइक गुमटी से सटी खड़ी मिली थी, पास में ही चप्पल भी पड़ी थी।
पुलिस की छानबीन में मृतक के जेब में करीब 80 रुपये ही बरामद हुए थे। मृतक का मोबाइल भी घटना स्थल पर नहीं मिला था। मामले में मृतक के पिता ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मूसानगर थानाध्यक्ष कालीचरन कुशवाहा ने बताया कि घटना के खुलासे में स्वाट, सर्विलांस व थाना की दो टीमें घटना को लेकर कई बिंदुओं पर छानबीन कर रही है। पुलिस को कुछ अहम सुराग लगे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।