{"_id":"6a174ce653b37ac5340b7266","slug":"three-day-storm-and-hailstorm-warning-kanpur-news-c-220-1-akb1002-143339-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: तीन दिन आंधी आने व ओलावृष्टि की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: तीन दिन आंधी आने व ओलावृष्टि की चेतावनी
Thu, 28 May 2026 01:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Thu, 28 May 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। आगामी तीन दिन मौसम खराब रहने की चेतावनी जारी की गई है। आंधी आने व गरज चमक के साथ ओलावृष्टि की संभावना मौसम वैज्ञानिकों ने जताई है। इसके साथ ही मौसम बिगड़ने पर खुले स्थान पर जाने से बचने और गरज-चमक होने पर पेड़ या खुले स्थान पर न जाने की सलाह दी गई है।
मौसम वैज्ञानिक पहले ही शनिवार से मौसम के करवट लेने की संभावना जता चुके हैं। बुधवार को भी आंधी आने की चेतावनी जारी की गई। हालांकि मौसम सामान्य रहा। अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से करीब चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इसकी वजह से उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। सूरज की तपिश ने राहगीरों को झुलसा कर रख दिया। तेज धूप की वजह से लोग सिर व चेहरा ढक कर निकले। इधर छह किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली उत्तर पश्चिम हवाएं दोपहर में गर्म होकर लू बन गई। बाइक व साइकिल सवारों को लू के थपेड़ों ने परेशान किया।
राहगीर दोपहर में पेड़ की छांव में बैठे नजर आए। मंगलवार रात में न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य के करीब रहा। हालांकि उमस भरी गर्मी रही। सीएसए के कृषि मौसम तकनीकी अधिकारी डॉ. अजय मिश्र ने बताया कि 29 मई से 31 मई तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। तीन दिन आंधी आने और गरज चमक के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने पर किसान खेतीबाड़ी की गतिविधि स्थगित रखें और खेत में न जाएं। वहीं गरज चमक के दौरान पेड़ के नीचे कतई न जाए इस दौरान पेड़ पर बिजली गिरने से दुर्घटना का खतरा रहता है।