फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Three-day-old body of caretaker found in a locked house

Kanpur News: बंद मकान में मिला केयरटेकर का तीन दिन पुराना शव

Tue, 05 May 2026 02:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Three-day-old body of caretaker found in a locked house
कानपुर। साकेतनगर में सोमवार सुबह सेवानिवृत्त पीएफ कर्मी के घर से केयरटेकर का शव बरामद हुआ। पड़ोसियों ने दुर्गंध आने पर पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने मकान की जांच की तो उसमें से करीब तीन दिन पुराना शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सेवानिवृत्त पीएफ कर्मी चंद्र मोहन अरोड़ा बर्रा के पुराने पोस्ट ऑफिस वाली गली में रहते हैं। उनका एक मकान साकेत नगर डब्ल्यू ब्लाॅक में भी है। चंद्र मोहन ने बताया कि करीब ढाई दशक से उनके साकेतनगर वाले मकान की देखरेख बबलू (52) और उसके परिजन करते थे। बबलू किडनी की बीमारी से परेशान था। उसकी नशे की लत के चलते बहन ने भी आना बंद कर दिया था। वह महीने में एक बार जाकर सैलरी दे आते थे।किदवईनगर थाना प्रभारी अशोक कुमार दुबे ने बताया कि पड़ोसियों ने दुर्गंध आने पर सूचना दी थी। शव जमीन पर पड़ा था। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed