फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   three children missing in one day

उन्नाव: घर से एक साथ खेलने के लिए निकले तीन मासूम हुए लापता, घरों में मच गया हड़कंप

Wed, 27 Mar 2019 12:59 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 27 Mar 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
three children missing in one day
यूपी पुलिस फाइल फोटो
उन्नाव घर से खेलने के लिए निकले एक ही मोहल्ले के तीन बच्चे छोटे चौराहे से रहस्यमय हालात में लापता हो गए। कई घंटे तक घर न लौटने पर घरवालों ने काफी खोजबीन की लेकिन तीनों का पता नहीं चला। देर रात सदर पुलिस चौकी में तहरीर दी। पुलिस ने गुमशुदा बच्चों की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की है साथ ही आसपास के जिलों की पुलिस, आरपीएफ व जीआरपी को भी भेजा है। 
विज्ञापन


शहर के छोटा चौराहा निवासी सुनील ने बताया कि उसका दस वर्षीय बेटा सद्दाम (10) सोमवार शाम मोहल्ले के बच्चों के साथ खेल रहा था। खेलते खेलते वह अजीम के बेटे शाहरुख (14) व जब्बार के बेटे सैफ (11) के साथ मस्जिद की ओर से निकल गया। तभी से तीनों लापता हैं। सुनील ने बताया कि हर रोज बच्चे शाम सात बजे तक घर आ जाते थे।
विज्ञापन

सोमवार रात जब वह नौ बजे तक घर नहीं लौटे तो उन्होंने उनकी खोजबीन शुरू की। हालांकि उनका पता नहीं चल सका। ऐसे में उन्होंने पुलिस को तहरीर दी। सदर चौकी प्रभारी शालिनी सहाय ने परिजनों से लापता बच्चों की फोटो लेकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कराया। इसके अलावा मुखबिरों को भी सक्रिय कर दिया।

शालिनी सहाय ने बताया कि आसपास के जिलों की पुलिस, जीआरपी व आरपीएफ को सूचना दे दी गई है। बच्चों की तलाश की जा रही है।  छोटा चौराहा के आसपास की बस्ती में अधिकतर परिवार ऐसे हैं जिनके सदस्य मेहनत मजदूरी कर खर्च चलाते हैं। सद्दाम के पिता सुनील परचून की दुकान करते हैं, जब्बार वायरिंग व अजीम पेंटिंग का काम करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed