फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   E-rickshaws carrying metal angles instead of passengers

Chitrakoot News: सवारी के बजाय एंगल लादकर दौड़ रहे ई-रिक्शा

Tue, 27 Oct 2026 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Tue, 27 Oct 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
E-rickshaws carrying metal angles instead of passengers
फोटो न- 27 सीकेटीपी 02 लोहे के एंगल व सरिया लादकर ले जाता ई-रिक्शा। संवाद
चित्रकूट। शहर में पब्लिक ट्रांसपोर्ट के रूप में चल रहे ई-रिक्शा अब खतरे का कारण बन गए हैं।
विज्ञापन

ये ई-रिक्शा अब दुकानों और गोदामों से लोहे की छड़ें, एंगल और सरिया ढो रहे हैं। खतरनाक तरीके से लादे गए इस माल से न केवल जाम लग रहा है, बल्कि बड़े हादसों का खतरा भी बढ़ गया है।
शहर में वर्तमान में तीन हजार से अधिक ई-रिक्शा दौड़ रहे हैं। अधिक संख्या के कारण कई चालकों को पर्याप्त सवारी नहीं मिल पाती है। इसलिए वे अतिरिक्त कमाई के लिए हार्डवेयर और निर्माण सामग्री की दुकानों से माल ढोने लगे हैं। चालक 15 से 20 फीट लंबी लोहे की छड़ों को ई-रिक्शा की बॉडी से कई फीट बाहर निकालकर मुख्य सड़कों पर निकल पड़ते हैं।
विज्ञापन

इन छड़ों पर न तो लाल कपड़ा लगाया जाता है और न ही कोई संकेत दिया जाता है। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग, कर्वी-पहाड़ी मार्ग और सर्राफा बाजार जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में यह नजारा आम है। पीछे से आ रहे बाइक और साइकिल सवारों के लिए ये नुकीली छड़ें जानलेवा साबित हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिक वजन होने से आए दिन ई-रिक्शा बीच सड़क में पलट भी रहे हैं, जिससे यातायात बाधित होता है और अन्य वाहनों को भी खतरा होता है। स्थानीय निवासियों ने इस गंभीर समस्या पर चिंता व्यक्त की है।
---------------
ये हो चुके हादसे
रामनारायण सिंह और सीताराम सिंह ने बताया कि इसी सप्ताह छड़ लदे ई-रिक्शा की चपेट में आकर एक बाइक सवार घायल हो गया था। वहीं सर्राफा बाजार में ओवरलोड ई-रिक्शा पलटने से करीब आधे घंटे तक अफरातफरी मची रही। इस घटना में राहगीर बाल-बाल बच गए।

----------
बोले जिम्मेदार

नियम विरुद्ध माल ढोने वाले ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है। उन्होंने कहा कि हाईवे पर चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। इन नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।- हरिराम यादव, प्रभारी, यातायात।

फोटो न- 27 सीकेटीपी 02 लोहे के एंगल व सरिया लादकर ले जाता ई-रिक्शा। संवाद

फोटो न- 27 सीकेटीपी 02 लोहे के एंगल व सरिया लादकर ले जाता ई-रिक्शा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed