फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Three arrested with 139 kg sandalwood

Kanpur News: 139 किलोग्राम चंदन लकड़ी के साथ तीन गिरफ्तार

Sat, 02 May 2026 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Three arrested with 139 kg sandalwood
ठठिया (कन्नौज)। कार से चंदन लकड़ी बेचने जा रहे तीन तस्करों को पुलिस ने शनिवार को पकड़ लिया। पुलिस ने तस्करों के पास से 139 किलोग्राम चंदन की लकड़ी बरामद की है। ठठिया पुलिस को एसओजी की मदद से सफलता मिली है।
विज्ञापन

एसओजी टीम को जानकारी मिली कि कार से चंदन की लकड़ी की तस्करी की जा रही है। एसओजी टीम ने ठठिया पुलिस की मदद से कार को पकड़ने के लिए घेराबंदी की। पुलिस को देखकर कार सवारों ने भागने का प्रयास किया पर कार को पकड़ लिया। कार की तलाशी में पुलिस को 139 किलोग्राम कच्ची चंदन की लकड़ी बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम कानपुर नगर के थाना नजीराबाद के अशोक नगर निवासी राजीव तिवारी, सदर कोतवाली के बगिया फजल इमाम निवासी तहवीज, कांशीराम कॉलोनी निवासी आकाश बाथम बताया। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि आरोपी कन्नौज से ठठिया की ओर चंदन बेचने के लिए जा रहे थे। तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया है।पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed