{"_id":"5e4563b68ebc3ee5aa279d26","slug":"three-arrested-for-black-marketing-of-e-tickets","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: ई-टिकटों की कालाबाजारी में तीन गिरफ्तार, व्यक्तिगत आईडी से टिकट बुक कराकर बेचते थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: ई-टिकटों की कालाबाजारी में तीन गिरफ्तार, व्यक्तिगत आईडी से टिकट बुक कराकर बेचते थे
Thu, 13 Feb 2020 09:33 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 13 Feb 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
कानपुर में होली के पहले रेलवे के ई टिकटों की कालाबाजारी बढ़ गई है। आरपीएफ की क्राइम ब्रांच टीम ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में साइबर कैफे पर छापा मारकर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। ये लोग आईआरसीटीसी की व्यक्तिगत आईडी पर बने टिकटों का व्यापार करते थे।
ई टिकटों का कारोबार करने के लिए आईआरसीटीसी व्यावसायिक आईडी देता है और इसके एवज में एक तय रकम बतौर शुल्क वसूलता है। व्यक्तिगत आईडी आम लोगों के लिए होती है। आरपीएफ ने बर्रा स्थित जेनिथ इंटरप्राइजेज पर छापा मारकर रेल ई-टिकट की कालाबाजारी पकड़ी।

यहां नौ अलग-अलग पर्सनल यूजर आईडी से ई-टिकट बनाए जा रहे थे। कैफे संचालक बर्रा निवासी सुमित आहूजा को गिरफ्तार किया गया। यहां 38,477 रुपयेके 20 ई-टिकट समेत लैपटॉप, प्रिंटर, मोबाइल फोन, डोंगल आईडी और 2500 रुपये नगद बरामद किए गए।
वहीं, कल्यानपुर स्थित कृष्ण साइबर कैफे में दो पर्सनल यूजर आईडी से बने टिकटों की कालाबाजारी पकड़ी गई। यहां पर 22,211 रुपये कीमत के 19 ई-टिकट समेत मानीटर, प्रिंटर, मोबाइल फोन, सीपीयू, कीबोर्ड, आईडी डोंगल, एटीएम, बैंक पासबुक और 5300 रुपये नगद जब्त कर कैफे संचालक रितेश सिंह तोमर निवासी पंचवटी कल्यानपुर को गिरफ्तार किया गया।
काकादेव स्थित फ्रेंड्स अड्डा में छापे के दौरान पांच यूजर आईडी से बनए जा रहे ई टिकटों के धंधे को पकड़ा गया। यहां से 32,604 रुपये के 19 ई टिकट मिले। इसके अलावा मानीटर, सीपीयू, प्रिंटर, माउस, मोबाइल फोन और 490 रुपये नकद जब्त हुए। कैफे संचालक अमन कुमार बाथम निवासी आवास विकास कल्यानपुर को गिरफ्तार किया गया। आरपीएफ की अलग-अलग थानों की पोस्ट इस छापे में शामिल रही।