{"_id":"68715a882c40ecf6b90511b4","slug":"three-accused-of-murder-in-a-fight-between-children-arrested-etawa-news-c-216-1-etw1002-127936-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बच्चों के झगड़े में हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बच्चों के झगड़े में हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
सैफई। ग्राम बलभद्रपुर में बुधवार शाम बच्चों के विवाद में परिवार के ही एक सदस्य की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने परिवार के तीन आरोपियों को गिरफ्तार करके शुक्रवार को जेल भेज दिया है।
गांव के भूरे सिंह (48) व अंग्रेज सिंह (45) के पौत्रों के बीच खेलते-खेलते बुधवार को शाम को झगड़ा हो गया था। इस पर अंग्रेज सिंह का बेटा शिवम (18) और भूरे सिंह के बेटे दुर्वेश (28) आपस में भिड़ गए। देखते ही दोनों परिवारों के बीच लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी चल गई। खूनी संघर्ष में भूरे सिंह, उनके बेटे अमलेश कुमार (36), दुर्वेश कुमार (28) और बहू गुड्डी देवी (32) पत्नी अमलेश घायल हो गए।
वहीं दूसरे पक्ष से अंग्रेज सिंह और उसका बेटा शिवम भी घायल हुए। सभी को उप्र आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई के इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर भूरे सिंह की गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे मौत हो गई थी। थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि मृतक की बहू गुड्डी देवी की तहरीर पर अंग्रेज सिंह, उसके बेटों शिवम व प्रिंस, लालू प्रसाद और विमलेश निवासी हवेली थाना सैफई के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
भूरे सिंह की मृत्यु के बाद मुकदमे की धारा बढ़ा दी गई है। शुक्रवार को आरोपी प्रिंस यादव को हवेली गांव स्थित नए मकान गिरफ्तार कर लिया। वहीं शिवम और अंग्रेज सिंह को सैफई मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर से दोपहर के समय गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों को थाना पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। कोई अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।