फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Threatened with beating a 7th class student committed suicide body found hanging from a noose

Kanpur: पिटाई की धमकी से सहमे 7वीं के छात्र ने दी जान, फंदे से लटका मिला शव…एक परिवार पर धमकाने का आरोप

Sat, 01 Mar 2025 02:13 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 01 Mar 2025 02:13 PM IST
सार

Kanpur News: पिता के मुताबिक इससे दहशतजदा होकर उसने गुरुवार को पहली मंजिल पर बने किचन पर दरवाजे की चौखट से फंदा लगा लिया। उसे उतार कर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Threatened with beating a 7th class student committed suicide body found hanging from a noose
मृतक धनंजय की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में हनुमंत विहार थानाक्षेत्र के खाड़ेपुर में दो बच्चों को झगड़ते देख छुड़ाने पहुंचे सातवीं के छात्र को एक बच्चे की मां ने पीट दिया। छात्र ने पिटाई की जानकारी अपनी मां को दी तो उन्होंने महिला से इसका विरोध किया। महिला के परिजनों ने उसे फिर से पीटने की धमकी दी, तो छात्र डर गया। उसने घर में फंदे से लटककर जान दे दी। परिजनों की सूचना पर पहुंची हनुमंत विहार पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

मूलरूप से हमीरपुर के सिमनौडी निवासी अनिरुद्ध कुमार किसानी करते हैं। हनुमंत विहार इलाके में उनकी बहन सुनीता रहती है। अनिरुद्ध के पत्नी तीनों बेटे निर्भय राज, ऋषभ राज, धनंजय राज (13) के साथ सुनीता के घर रह रही थीं। धनंजय सातवीं का छात्र था। परिजनों के मुताबिक बुधवार शाम को पड़ोस के दो छोटे बच्चे आपस में झगड़ रहे थे।
विज्ञापन

अभी कम मारा है, अभी और मारेंगे
धनंजय ने जाकर उनको छुड़वाया। इसी बीच एक लड़के की मां आ गई और धनंजय के कई थप्पड़ जड़ दिए। उसने मां और बुआ को पिटाई की जानकारी दी। मां व बुआ उस महिला के घर शिकायत करने गए, लेकिन महिला उन दोनों से ही झगड़ने लगी। तभी महिला के पक्ष के एक व्यक्ति ने बच्चे को भी धमका दिया कि अभी कम मारा है, अभी और मारेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर मिलने पर जांच कर की जाएगी कार्रवाई
पिता के मुताबिक इससे दहशतजदा होकर उसने गुरुवार को पहली मंजिल पर बने किचन पर दरवाजे की चौखट से फंदा लगा लिया। उसे उतार कर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि बच्चे के आत्महत्या करने की जानकारी है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed