हरदोई: युवती की आईडी हैक कर धमकी देने वाले सगे भाई गिरफ्तार, अंतरंग वीडियो वायरल करने की दी थी धमकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई जिले के शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में एक युवती की सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों की आईडी हैक कर अंतरंग आडियो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दो लड़कों ने ब्लैकमेल करने का प्रयास किया।
युवती ने अपने परिजनों को पूरी घटना बताई तो युवती के पिता ने दोनों युवकों के विरुद्ध शाहाबाद कोतवाली में एफआईआर दर्ज करा दी। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी 18 वर्षीय युवती की दोस्ती कस्बे के ही दो सगे भाइयों अफरोज खान और मुकीद खान से थी।
दोस्ती के दौरान ही बातचीत कुछ आगे बढ़ गई तो दोनों भाइयों ने युवती के सोशल मीडिया के विभिन्न अकाउंट हैक कर लिए। युवती की आईडी से अलग-अलग लोगों को अंतरंग संदेश आडियो और वीडियो भेज दिए। इसका पता चलने पर युवती ने विरोध जताया तो आरोपी युवकों ने युवती के भाई को दुर्घटना में मरवा देने की धमकी दी।
आडियो और वीडियो वायरल न करने के एवज में दो लाख रुपये भी मांगे। कोतवाल महेश पांडेय ने बताया कि युवती के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।