फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Threaten BJP leader for complaining of dog attack

Kanpur News: कुत्तों के हमले करने की शिकायत करने पर भाजपा नेता को दी धमकियां

Sun, 31 Aug 2025 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Threaten BJP leader for complaining of dog attack
इटावा। कुत्ते के हमले से परेशान भाजपा नेता ने 21 अगस्त को नगर पालिका में शिकायत की थी। जिसके बाद से उसे फोन पर जान से मारने की धमकियां दी जा रहीं हैं। उसके एक वीडियो को एडिट करके बदनाम करने का भी भाजपा नेता ने आरोप लगाते हुए एसएसपी से शिकायत की है। भाजपा नेता एडवोकेट यशवर्धन चौधरी निवासी कटरा सेवाकली ने बताया कि 20 अगस्त को वह घर जा रहे थे। इस दौरान मोहल्ले में घूमने वाले आवारा कुत्तों ने उन्हें दौड़ाकर गिरा दिया था। इससे उनके चोटें भी आईं थीं। कुत्तों को पकड़ने के लिए उन्होंने नगर पालिका में शिकायत की थी। नगर पालिका ने 26 अगस्त को मोहल्ले से कुत्तों को पकड़वाया था। इस दौरान मैं भी टीम के साथ खड़ा हो गया था। इसका वीडियो मोहल्ले के कुछ लोगों ने बनाकर वायरल कर दिया था। अब सोशल मीडिया पर उस वीडियो को एडिट करके वायरल करते हुए आपत्तिजनक टिप्पणियां की जा रही हैं। एसएसपी बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच की जा रही है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed