{"_id":"5d4fa41d8ebc3e6cae4f01c4","slug":"threat-from-300-terrorists-on-15-august-nine-from-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 अगस्त पर 300 आतंकियों से खतरा, इनमें नौ दहशतगर्द यूपी के, आईबी से जारी हुआ अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 अगस्त पर 300 आतंकियों से खतरा, इनमें नौ दहशतगर्द यूपी के, आईबी से जारी हुआ अलर्ट
Sun, 11 Aug 2019 10:49 AM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 11 Aug 2019 10:49 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15 अगस्त पर यूपी के 9 समेत 300 आंतकियों से हमले का खतरा है। गृह मंत्रालय ने अलर्ट जारी कर दिया है। एडीजी जोन समेत अन्य आलाधिकारियों को इस संबंध में मंत्रालय से एक डायरी भेजी गई है जिसमें एक-एक आतंकी की जन्मकुंडली लिखी हुई है। शुक्रवार को आतंकियों का ब्योरा मिलने के बाद एडीजी ने जोन के सभी जिलों को भी हाईअलर्ट कर दिया।
इंटेलीजेंस ब्यूरो (आईबी) के इनपुट के मुताबिक आतंकियों के निशाने पर यूपी भी है। लखनऊ समेत कानपुर, वाराणसी, इलाहाबाद, आगरा समेत पूर्वांचल के कई जिलों को निशाना बनाने की आशंका जताई गई है। साथ ही निर्देश दिए गए हैं कि यदि किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो सीधे जांच व सुरक्षा एजेंसियों को खबर दी जाए।
यूपी के ये हैं खूंखार आतंकी
इनपुट के मुताबिक आतंकियों की सूची में यूपी के नौ खूंखार आतंकी शामिल हैं। इसमें सात आतंकी इंडियन मुजाहिदीन केहैं। ये सभी सरांय मीर, आजमगढ़ के रहने वाले हैं। इसमें शादाब बेग,, मोहम्मद साजिद, मोहम्मद खालिद, डॉ. शाहनवाज आलम, आबू राशिद, मिर्जा व शादाब अहमद शामिल हैं। वहीं अन्य दो अलकायदा संगठन से जुड़े आतंकी हैं जिनके नाम मोहम्मद सारजीन अख्तर व मोहम्मद उस्मान हैं। ये दोनों संभल के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
इसलिए हैं अधिक सतर्क
जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया गया है। इसको लेकर आतंकी भी बौखलाए हैं। आईबी के मुताबिक इस बौखलाहट में आतंकी घटनाओं को अंजाम देने की साजिश रच सकते हैं।
इन संगठनों से है खतरा
जिन आतंकियों के नाम सूची में शामिल हैं, वो जैश ए मोहम्मद, लश्कर ए तैयबा, बब्बर खालसा, सिमी, हिजबुल मुजाहिदीन, अल कायदा समेत कई अन्य बड़े आतंकी संगठन केहैं। वहीं कई वो आतंकी भी हैं जो पुलवामा हमले में शामिल थे।
आईबी के इनपुट के आधार पर हाईअलर्ट जारी कर दिया गया है। शहर समेत अन्य जनपदों में सघन चेकिंग और निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
-प्रेम प्रकाश, एडीजी जोन कानपुर