{"_id":"681a59dba31eee8b08054267","slug":"those-who-stole-diesel-from-vehicles-parked-at-dhabas-were-arrested-etawa-news-c-216-1-etw1002-124895-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: ढाबों पर खड़ी गाड़ियों का डीजल चुराने वाले गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: ढाबों पर खड़ी गाड़ियों का डीजल चुराने वाले गिरफ्तार
विज्ञापन
बकेवर। ढाबों पर खड़े वाहनों से डीजल चुराने वाले दो चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने तमंचा, ड्रम व पाइप बरामद किया है।
बकेवर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि पुलिस को कुछ दिनों से डीजल चुराने वाले गैंग के क्षेत्र में घूमने की सूचना मिल रही थी। सोमवार रात एसआई विनीत पांडे पुलिस फोर्स के साथ ओवरब्रिज के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। रास्ते में उन्हें सूचना मिली कि आगरा कानपुर नेशनल हाईवे पर बकेवर पूर्वी तिराहे पर एक कार लिए पेशेवर डीजल चोर आते-जाते वाहनों के रुकने पर चोरी-छिपे डीजल की चोरी करते हैं।
सूचना पर एसआई विनीत पांडे सिपाही विवेक कुमार मुनेश कुमार व मनोज कुमार के साथ पूर्वी तिराहे पर पहुंचे तो देखा एक गाड़ी में दो डीजल चोर बैठे हुए हैं। पुलिस को देखकर चोर भागने लगे कि तभी पुलिस फोर्स ने घेरकर टवेरा गाड़ी को उसमें दोनों डीजल चोरों को पकड़ लिया।
पकड़े गए डीजल चोरों ने पुलिस को पूछताछ में अपने नाम अरविंद निवासी ग्राम हजरपुर थाना वैदपुरा व कुंवर सिंह निवासी उमरी थाना दिबियापुर औरैया बताया। अरविंद की तलाशी में पुलिस ने एक तमंचा, कारतूस व एक मोबाइल फोन बरामद किया है। कुंवर सिंह के पास से एक मोबाइल फोन, तमंचा 315 बोर व कारतूस बरामद हुए। कार की तलाशी लेने पर चार केन प्लास्टिक की डीजल से भरी बरामद की हैं। तीन टुकड़े पाइप, एक कीप भी कार से मिली है। कार सोबरन सिंह निवासी अशोक नगर थाना फ्रेंड्स कॉलोनी के नाम रजिस्टर है। चोरों ने बताया कि वह कार सोबरन सिंह से उन्होंने खरीदी थी। पूरे रुपये न दे पाने की वजह से कार चोरों के नाम नहीं हो सकी।