फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Those who leave cow dynasty on the road will now be sued

यूपी: सड़क पर गोवंश छुट्टा छोड़ने वालों पर अब दर्ज होगा मुकदमा, पशुपालक किए जाएंगे चिह्नित

Wed, 11 Sep 2019 09:14 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 11 Sep 2019 09:14 PM IST
विज्ञापन
Those who leave cow dynasty on the road will now be sued
हाईवे पर खड़े अन्ना गोवंश - फोटो : अमर उजाला
गोवंशों को छुट्टा छोड़ने वालों पर अब जिला प्रशासन कड़ा रुख अपनाएगा। ऐसे लोगों को चिह्नित कर अधिकारी मुकदमा दर्ज कराएंगे और उन पर प्रति गोवंश पांच हजार रुपये तक जुर्माना भी किया जाएगा। छुट्टा गोवंश को पकड़कर गोशालाओं में बंद कराने के लिए भी अधिकारी तय कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


जिले में घूम रहे छुट्टा गोवंश किसानों के साथ राहगीरों के लिए भी मुसीबन बनते जा रहे हैं। सात सितंबर को संपूर्ण समाधान दिवस पर बकेवर आए मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा ने सड़क पर छुट्टा गोवंश देखकर नाराजगी जताई थी। जिलाधिकारी ने छुट्टा गोवंश को पकड़ने के लिए अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। 
विज्ञापन

नगर पालिका इटावा, भरथना, जसवंतनगर और नगर पंचायत इकदिल, बकेवर व लखना में ईओ गोवंश पकड़वाकर गोशालाओं में बंद कराएंगे। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्रों में गोवंश पकड़ने की जिम्मेदारी बीडीओ, ग्राम पंचायत अधिकारियों और लेखपालों को दी गई है।

सीवीओ डा. डीएस राजपूत ने बताया कि नगरों में ईओ और ग्रामीण क्षेत्रों में बीडीओ व लेखपाल गोवंश छुट्टा छोड़ने वालों को चिह्नित करेंगे। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। इसके अलावा उन पर एक से पांच हजार रुपये तक जुर्माना भी लगाया जाएगा।
 

छुट्टा गोवंशों को पकड़वाने के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है। ये अधिकारी गोवंश छोड़ने वालों को चिह्नित कर पशुपालक पर जुर्माना और मुकदमे की कार्रवाई कराएंगे।
जेबी सिंह, जिलाधिकारी, इटावा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed