फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   This law will not occupy the land of small farmers, agricultural law is in the interest of farmers: Niranjan Jyoti

इस कानून से छोटे किसानों की जमीन पर कब्जा नहीं होगा, किसानों के हित में है कृषि कानून: निरंजन ज्योति

Fri, 02 Oct 2020 09:32 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 02 Oct 2020 09:32 PM IST
विज्ञापन
This law will not occupy the land of small farmers, agricultural law is in the interest of farmers: Niranjan Jyoti
गेहूं पीसतीं साध्वी निरंजन ज्योति - फोटो : amar ujala
कृषि कानून किसानों के हित में है। इससे उसे अपनी उपज का अच्छा लाभ मिलेगा। किसान कहीं भी अपनी उपज बेच सकता है। बिचौलियों की भूमिका इस बिल के पास होते ही खत्म हो गई है। यह बातें केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कलक्ट्रेट सभागार में हुई प्रेसवार्ता के दौरान कहीं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पहले किसान बिचौलियों के चक्कर में अपनी उपज औने पौने दामों में बेचता था। कहा कि विपक्ष बिल को लेकर किसानों का ही विरोध कर रहे हैं। पहले छोटे किसानों की जमीनों पर लोग कब्जा कर लेते थे। लेकिन इस कानून से छोटे किसानों को भी फायदा होगा। अब कोई भी किसानों की जमीन पर कब्जा नहीं कर पाएगा। एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) कभी खत्म नहीं होगा। इसका फायदा किसानों को मिलेगा। इस कानून से किसान आत्मनिर्भर बनेगा। जब किसान आत्मनिर्भर होगा तो भारत भी आत्मनिर्भर बनेगा।
विज्ञापन


एमएसपी में खरीद न होने पर केंद्र प्रभारी पर होगी एफआईआर
केंद्रीय राज्यमंत्री कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर यदि किसानों से अनाज की खरीद न होने की कहीं से कोई शिकायत उन्हें मिली तो संबंधित केंद्र प्रभारी के खिलाफ एफआईआर होगी। किसानों को उसकी उपज का लाभ एमएसपी में जरूर मिलेगा। किसानों को पहले यूरिया के लिए दिक्कतें उठानी पड़ती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि किसानों को पहले खाद की जगह लाठियां मिलती थी। लेकिन अब मोदी की सरकार में किसानों को खाद, बीज और पानी आसानी से मिल रहा है। इस समस्या को लेकर स्वयं भी धरना प्रदर्शन किया था।

राफेल आने से चीन परेेशान, आतंकवादियों को मिल रहा जवाब
केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में राफेल आने के बाद चीन परेशान है। हमारे सैनिकों में राफेल के आने से जोश बढ़ा है। सीमा पर आतंकवादियों को उनकी भाषा पर ही जवाब दिया जा रहा है। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है और न तो संसद, संविधान में भरोसा है और नहीं सरकार के फैसले पर विश्वास है।


विषम परिस्थितियों के बीच गरीबों और किसानों के लिए सरकार काम रही है। मंत्री ने बताया कि कोरोना महामारी से अमेरिका में अधिक मौतें हुई हैं। लेकिन भारत में मृत्यु दर बहुत कम है। यहां लोग जल्द ठीक हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed