फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   this king cut the head of ma karna devi

इस राजा ने काटा था मां कर्णा का धड़, खाैलते तेल में खड़े हाेकर करता था पूजा

Tue, 04 Oct 2016 10:31 PM IST
हिमांशु गुप्ता/सुवीर त्रिपाठी, मुरादगंज/औरैया
हिमांशु गुप्ता/सुवीर त्रिपाठी, मुरादगंज/औरैया Updated Tue, 04 Oct 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
this king cut the head of ma karna devi
मां हरिसिद्घि के नाम से प्रचलित हुआ था मंदिर

कहते हैं मां दुर्गा अपने सभी भक्ताें की प्रार्थना सुनती हैं। सच्चे मन से जिसने भी उन्हें याद किया उसकी मुरादें जरूर पूरी हाेती हैं। मां की इन्हीं शक्तियाें का कायल हुअा एक राजा उन्हें प्रसन्न करने के लिए खाैलते हुए तेल में पूजा करता था। इस राजा की पूजा से प्रसन्न हाेकर मां ने राजा काे वरदान मांगने काे कहा, लेकिन फिर कुछ एेसा हुअा जिसे सुन अाप भी हैरान हाे जाएंगे...

विज्ञापन

 

सवा मन साेना वरदान के रूप में देती थीं मां

this king cut the head of ma karna devi
मां कर्णा का मंदिर जहां राजा करन पूजा किया करते थे

दरअसल औरैया व जालौन क्षेत्र में करना खेरा पड़ता है। यह राजा करन की नगरी थी। राजा करन भी महाभारत के राजा करन की ही तरह दानवीर थे। वह मां दुर्गा के कर्णा रूप की पूजा करते थे। उनकी भक्ति से मां कर्णा इतना खुश हाे गई थीं की उन्हाेंने राजा काे राेजाना सवा मन सोना देने का वरदान दिया था। इसे राजा अपनी प्रजा में बांट देते थे। यह बात जब दूसरे राज्याें में फैली ताे उज्जैन के राजा विक्रमादित्य भी मां के दर्शन करने यहां अा गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

खुद भी खड़े हाे गए खाैलते तेल में

this king cut the head of ma karna devi
राजा विक्रमादित्य

राजा विक्रमादित्य ने राजा करन के पूजा करने का तरीका देखा ताे वह हैरान रह गए। राजा करन खाैलते तेल की कढ़ाई में खड़े हाेकर मां की पूजा करते थे। खैर, राजा विक्रमादित्य ने भी यह ठान लिया अाैर उन्हाेंने राजा करन की वेश धारण कर खाैलते तेल की कढ़ाई में खड़े हाेकर पूजा करनी शुरू कर दी। मां यह देख उनसे प्रसन्न हाे गई अाैर उनसे वरदान मांगने काे बाेला। इसपर राजा विक्रमादित्य उन्हें अपने साथ उज्जैन चलने की बात कहने लगे। मां ने इससे इंकार किया ताे राजा ने मां की मूर्ति का धड़ तलवार से काट लिया अाैर उसे उज्जैन लेते गए।

 

विज्ञापन

अाैर गुस्से में काट दी मां की मूर्ति

this king cut the head of ma karna devi
मां कर्णा की यह वही मूर्ति है जिसे तलवार से राजा विक्रमादित्य ने काट दिया था।
उज्जैन में उन्हाेंने मूर्ति की स्थापना हरिसिद्घि देवी के नाम से की। अाज यह मंदिर पूरे देश में प्रसिद्घ है। एेसी मान्यता है कि हरिसिद्घि देवी के दर्शन तबतक पूरे नहीं हाेते, जबतक वह यहां अाैरेया में मां कर्णा देवी की पूजा न कर लें। महंत बब्बू दास बताते हैं की यहां सच्चे मन से पूजा करने वालाें की हर मनाेकामना पूरी हाेती है। नवरात्र में यहां लाखाें की भीड़ जुटती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed