{"_id":"651a6ed6e17c41eb080d3006","slug":"this-is-the-drunkard-monkey-he-was-seen-drinking-alcohol-in-the-police-commissioners-office-2023-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये है दारूबाज बंदर: पुलिस आयुक्त कार्यालय में पीता नजर आया शराब, सिपाहियों ने भगाया...तब बच पाई बोतल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये है दारूबाज बंदर: पुलिस आयुक्त कार्यालय में पीता नजर आया शराब, सिपाहियों ने भगाया...तब बच पाई बोतल
Mon, 02 Oct 2023 12:49 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Mon, 02 Oct 2023 12:49 PM IST
सार
Kanpur News: एक बंदर ने आराम से शराब की बोतल निकाली और उसका गत्ता हटाकर बोतल को खोलना शुरू कर दिया। जब एक बोतल नहीं खुली, तो दूसरी बोतल बैग से निकाली और उसको खोलना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
शराब की बोतल खोलता बंदर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर में सोमवार को गांधी जयंती के मौके पर बंदर का एक अजीबोगरीब वीडियो सामने आया है। दरअसल, पुलिस आयुक्त कार्यालय में एक बंदर शराब की बोतल खोलता नजर आया। दो अक्तूबर के मौके पर सभी सरकारी कार्यालय में छुट्टी रहती है।
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त कार्यालय में काम से पुलिस कर्मी आते रहते है। उनमें से ही किसी की मोटर साइकिल के बैग में शराब की बोतल रखी थी, जिसको बंदरों ने सूंघ कर पता कर लिया। उसके बाद एक बंदर ने आराम से शराब की बोतल निकाली और उसका गत्ता हटाकर बोतल को खोलना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
जब एक बोतल नहीं खुली, तो दूसरी बोतल बैग से निकाली और उसको खोलना शुरू कर दिया। तभी वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने बंदर को भगाया तब बोतल बच पाई। इस घटना का किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। सवाल ये है कि पुलिसकर्मी के पास शराब की बोतलें क्यों थीं।