फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   This is how a fraud of Rs 1.97 crore was committed using the photo of the MD of JK Group.

Kanpur News: जेके ग्रुप के एमडी की फाेटो लगाकर इसी तरह हुई थी 1.97 करोड़ की ठगी

Wed, 15 Oct 2025 02:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
This is how a fraud of Rs 1.97 crore was committed using the photo of the MD of JK Group.
कानपुर। साइबर ठगों ने जिस तरीके से पीबी सोसाइटी ज्वैलर्स को 1.09 करोड़ का चूना लगाया है इसी तरह से जुलाई में जेके ग्रुप से भी ठगी की थी। कंपनी के एमडी राघवपत सिंहानिया की फोटो लगाकर उनकी ट्रेडिंग कंपनी यदुपति ट्रेड बिज्ज के निदेशक को मैसेज भेजकर 1.97 करोड़ रुपये हड़पे थे। हालांकि, समय रहते 1.28 करोड़ रुपये होल्ड करा लिए गए थे। ऐसे में शातिर 69 लाख रुपये ही हड़प पाए थे। वहीं, ज्वैलर्स कारोबारी के मामले में शिकायत देर से होने के कारण रुपये होल्ड नहीं कराए जा सके।
विज्ञापन

कमला टावर में यदुपति ट्रेड बिज्ज का कार्यालय है। यहां रियल इस्टेट और ट्रेडिंग कंपनी का बिजनेस होता है। कंपनी के निदेशक अनिल कुमार अग्रवाल के वॉट्सएप नंबर पर एक अंजान नंबर से मैसेज आया था। उसमें कंपनी के मैनेजर राघवपति सिंहानिया की फोटो लगी हुई थी। मैसेज में नंबर सेव करने के लिए कहा गया। निदेशक ने नंबर सेव कर लिया। अगले दिन उसी नंबर से कोलकाता की फार्मा कंपनी मां तारा के खाते में 1.97 करोड़ रुपये ट्रांसफर कराए गए। एमडी से मुलाकात के बाद सच्चाई सामने आने पर कुछ रुपये होल्ड करा दिए थे।
विज्ञापन

------
शुक्रवार का दिन ही ठगी के लिए मुफीद
पीबी सोसाइटी को 1.09 करोड़ का चूना लगाने वाले साइबर ठगों ने शुक्रवार का दिन ही चुना। इस दिन को चुनने के पीछे शातिरों का एक खास प्लान होता है। मोबाइल हैक करना हो या खातों से रकम पार हुई हो दो दिन अवकाश होने के कारण पीड़ित परेशान रहते हैं। ठगी का अहसास होने के बावजूद मदद के लिए कंपनी के शहर में बने सेंटर या बैंक से मदद नहीं ले पाते हैं। शहर के नामी ट्रांसपोर्टर और गुरुद्वारा बन्नोभाई साहिब के पूर्व प्रधान मोहकम सिंह को शातिरों ने ई-सिम बदलकर खातों से 1.26 करोड़ रुपये की ठगी की थी। शुक्रवार रात उनके पास सिम बंद होने का मैसेज आया। अगले दो दिन बैंक और शहर में स्थित कस्टमर केयर बंद होने से वह शिकायत दर्ज नहीं करा पाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed