फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   thirteen year old balvyas neha kalyani says about life

‘विश्व की सबसे कम उम्र की’ बाल व्यास नेहा कल्याणी ने बताये ‘संकट से बचने के उपाय’

Sun, 18 Jun 2017 10:14 AM IST
अभिषेक द्विवेदी, अमर उजाला, कन्नौज (छिबरामऊ)
अभिषेक द्विवेदी, अमर उजाला, कन्नौज (छिबरामऊ) Updated Sun, 18 Jun 2017 10:14 AM IST
विज्ञापन
thirteen year old balvyas neha kalyani says about life
बाल व्यास नेहा कल्याणी का प्रवचन सुनते लोग - फोटो : अभिषेक द्विवेदी, छिबरामऊ

‘विश्व की सबसे कम उम्र की बाल व्यास’ ने जीवन रहस्य को ऐसे सुलझाया कि हर कोई धर्म और आध्यात्म की गंगा में डूब गया। हम बात कर रहे हैं मात्र 13 वर्षीय बाल व्यास नेहा कल्याणी की। यूपी के कन्नौज (छिबरामऊ) में श्रीमद्भागवत कथा सुनाते हुए नेहा कल्याणी के प्रवचन सुनकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया।

विज्ञापन


भाग्य और पुरुषार्थ विपरीत ध्रुव हैं। जो व्यक्ति भाग्य के भरोसे रहता है वह वास्तव में कामचोर और आलसी होता है। जीवन का प्रत्येक कार्य पुरुषार्थ से ही सिद्ध होता है। इसलिए व्यक्ति को भाग्य पर नहीं पुरुषार्थ पर विश्वास रखना चाहिए। 
विज्ञापन

 

कल्याणी ने भक्तों को भाग्य और पुरुषार्थ के बारे में बताया

thirteen year old balvyas neha kalyani says about life
बाल व्यास नेहा कल्याणी - फोटो : अभिषेक द्विवेदी, छिबरामऊ

शनिवार को कन्नौज ताजपुर रोड पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दौरान 13 वर्षीय बाल व्यास नेहा कल्याणी ने भक्तों को भाग्य और पुरुषार्थ के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि श्रीराम चरिस मानस में लिखा है कि कादर मन कहुं एक अधारा, दैव-दैव आलसी पुकारा। अर्थात आलसी व्यक्ति भाग्य के भरोसे रहता है और जब उस पर संकट आता है तो वह भगवान को याद करता है। 


उन्होंने कहा कि हम नित्य प्रति भगवान को याद करें तो कोई भी संकट नहीं आएगा। भगवान भी उसी की सहायता करते हैं तो परिश्रमी और पुरुषार्थ पर भरोसा रखने वाला होता है। यह जीव की प्रकृति है कि वह सुख में भगवान को विस्मृत कर देता है और जब संकट आता है तो वह ईश्वर को याद करता है। भगवान भी बड़े दयालु हैं, जैसे ही भक्त पर संकट देखते हैं, दौड़े चले आते हैं। इसलिए भगवान को कभी नहीं भूलना चाहिए।  कथा के दौरान परीक्षित रामसनेही शर्मा, विमला देवी शर्मा, कल्लू शर्मा, शिवकांत, मुनेश, ललित कुमार, कमला देवी, मोहनी भारद्वाज, मधु शर्मा आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed