फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Thirteen tablighi jamaat in Hardoi were Screening and sent for isolation

हरदोई में 13 जमातियों की स्क्रीनिंग कर आइसोलेशन में भेजा

Wed, 01 Apr 2020 02:10 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 01 Apr 2020 02:10 PM IST
विज्ञापन
Thirteen tablighi jamaat in Hardoi were Screening and sent for isolation
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
हरदोई जिले के पिहानी कस्बा व ग्रामीण क्षेत्रों से तेरह जमाती दिल्ली मरकज में शामिल हुए थे। इनकी पहचान के बाद सभी को जांच व आइसोलेशन के लिए भेजा गया है। मरकज में हुए जलसे में शामिल देश के अलग-अलग हिस्सों के काफी लोगों में कोविड- 19 के पॉजीटिव केस सामने आने से हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन


देश भर में मरकज जलसे में शामिल होने वालों की तलाश कर इनकी स्क्रीनिंग कर आइसोलेट किया जा रहा है। इस क्रम में हरदोई के पिहानी क्षेत्र में स्वास्थ्य महकमे ने पुलिस के सहयोग से तेरह जमातियों की पहचान की है।
विज्ञापन


सीएचसी अधीक्षक डॉ. जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार शाम सात तथा बुधवार को छह जमातियों को स्क्रीनिंग कर आइसोलेशन में भेजा गया है। उन्होंने बताया कि जमात से जुड़े लोगों के अलावा नोएडा, दिल्ली, गाजियाबाद आदि से आने वालों में मंगलवार व बुधवार को करीम नगर से 22, बिलहरी से 23, मंसूर नगर से 42, उच्चवल से 22, निपनिया से 21, मगरपुर से 8, पतौन मिश्र से 46, उसमानपुर से 21 ग्रामीणों की स्क्रीनिंग की गई जबकि सीएचसी पर 373 लोगों की मंगलवार को स्क्रीनिंग की गई है। दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा आदि स्थानों से से आने वाले लोगों को चौदह दिन होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed