फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Third case registered against BJP leader Virendra Dubey in fifteen days

Kanpur: भाजपा नेता वीरेंद्र दुबे पर पंद्रह दिन में तीसरा मुकदमा दर्ज, प्लाट कब्जाने व रंगदारी मांगने का आरोप

Tue, 10 Dec 2024 08:24 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 10 Dec 2024 08:24 PM IST
सार

Kanpur News: सिविल लाइन्स निवासी महिला ने भाजपा नेता वीरेंद्र दुबे पर प्लाट कब्जाने व रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है।
 

विज्ञापन
Third case registered against BJP leader Virendra Dubey in fifteen days
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भाजपा नेता व डीएवी कॉलेज छात्र संघ के पूर्व महामंत्री वीरेंद्र दुबे व उनके साथियों के खिलाफ कोतवाली थाने में एक और एफआईआर दर्ज की गई है। यह एफआईआर सिविल लाइंस निवासी गीता गुप्ता ने दर्ज कराई है। आरोप है कि वीरेंद्र दुबे ने उनके प्लाट पर कब्जा कर छोड़ने के एवज में रंगदारी मांगी। इन्कार पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


गीता के अनुसार वर्ष 2012 से 2015 के बीच उन्होंने भाजपा नेता वीरेंद्र दुबे की पत्नी सरोज दुबे से दो प्लाट खरीदे, जिनका रजिस्टर्ड बैनामा भी करा लिया। इसके बाद उन्होंने उस प्लाट पर बाउंड्रीवॉल कराकर पेड़, पौधे व बोरिंग करने के साथ टीनशेड डलवा दिया। डेढ़ महीने पहले वह निजी काम से शहर के बाहर गई हुई थीं। आरोप है कि इस बीच वीरेंद्र दुबे ने अपने साथियों की मदद से उनके प्लाट से पेड़ पौधे कटवा, बोरिंग व टीन शेड गायब कर दिया। वापस आने पर जब उन्होंने इसका विरोध किया तो वीरेंद्र ने प्लाट में आधा हिस्सा व लाखों रुपये की रंगदारी मांगी।
विज्ञापन


इन्कार पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। थाने में सुनवाई न होने पर पीड़िता ने पुलिस कमिश्नर से गुहार लगाई। कमिश्नर के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। डीसीपी पूर्वी श्रवण कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। बता दें, भाजपा नेता के खिलाफ पिछले 15 दिन में अब तक तीन मामले दर्ज हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed