{"_id":"5ce0ff0abdec2207626c47de","slug":"things-to-remember-in-ramadan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रमजान में कुरान पाक की तिलावत जरूर करें रोजेदार, भूलकर भी न देखें ऐसी चीजें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रमजान में कुरान पाक की तिलावत जरूर करें रोजेदार, भूलकर भी न देखें ऐसी चीजें
Sun, 19 May 2019 12:30 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 19 May 2019 12:30 PM IST
विज्ञापन
रमजान में कुरान पाक की तिलावत जरूर करें रोजेदार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीयत उलेमा के प्रदेश अध्यक्ष मौलाना मो. मतीनुल हक ओसामा ने कानपुर में कहा कि रोजेदार हर रोज कुरान पाक की तिलावत जरूर करें। अगर अधिक समय न हो तो थोड़ी ही देर कलाम पाक पढ़ लें।
उन्होंने कहा कि रोजेदार मोबाइल फोन को उतना ही देखें जितनी जरूरत है। ऐसी चीजें न देखें जो इस्लामी शिक्षाओं के खिलाफ हैं। गपशप के चक्कर में लोग तरावीह की नमाज छोड़ देते हैं। यह गलत बात है। मस्जिद में बैठकर गप्पे न हांकें। वो वक्त परवरदिगार के जिक्र में गुजारें।
मौलाना ओसामा शनिवार को गज्जूपुरवा में आयोजित खत्म तरावीह कार्यक्रम में खिताब कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि रमजान में रोजे रखने का मौका मिला है। अधिक से अधिक वक्त इबादत में गुजारें। इस मौके पर मुल्क और समाज में अमन-चैन, खुशहाली की दुआ की गई।

बीवी के कब्जे में जो संपत्ति है, उसकी जकात वह खुद निकाले
बीवी के कब्जे में जो संपत्ति है, उसकी जकात वह खुद निकाले। बीवी उसकी जकात निकालने की जिम्मेदारी अपने शौहर पर न डाले। यह बात उलेमा ने कुल हिंद इस्लामिक इल्मी अकादमी की अल शरिया हेल्पलाइन पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में कही।
हेल्पलाइन के जरिये यह भी स्पष्ट किया गया कि नाबालिग बच्चे की संपत्ति पर जकात निकालने का प्रावधान नहीं है। उसके बालिग होने के बाद ही संपत्ति से जकात निकाली जाएगी। इसी तरह आल इंडिया गरीब नवाज काउंसिल की माहे स्याम हेल्पलाइन पर जकात से संबंधित सवाल पूछे गए।